Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsCMO Ashwani Kumar Inspects Health Centers in Sonbhadra Five Employees Salaries Halted

सीएमओ ने लापरवाही पर पांच कर्मचारियों का रोका वेतन

संक्षेप: Sonbhadra News - सोनभद्र के चोपन ब्लाक में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अश्वनी कुमार ने सब सेंटर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए पांच कर्मचारियों का वेतन रोकते हुए...

Wed, 15 Oct 2025 09:47 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share Share
Follow Us on
सीएमओ ने लापरवाही पर पांच कर्मचारियों का रोका वेतन

सोनभद्र, संवाददाता। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अश्वनी कुमार ने बुधवार को चोपन ब्लाक के सब सेंटर और कोन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान अनुपस्थित मिलने और लापरवाही बरतने पर पांच कर्मचारियों का वेतन/मानदेय रोकते हुए स्पष्टीकरण जारी किया गया। सीएमओ के निरीक्षण के समय चोपन ब्लाक के सब सेंटर के मेन गेट पर ताला बंद था। उपकेन्द्र पर कार्यरत सीएचओ, एएनएम दोनों अनुपस्थित पायी गयी। एएनएम की ड्यूटी अन्य उपकेन्द्र पर लगायी गयी थी, जबकि सीएचओ बिना किसी सूचना के अनुपस्थित थी। जिस पर सीएचओ का मानदेय रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया। इसी क्रम में अपराह्न 1.20 पर सीएमओ ने सीएचसी कोन का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के समय डा. जेपी सिंह अधीक्षक उपस्थित पाये गये, बाल रोग विशेषज्ञ मनोज सिंह पोस्टमार्टम ड्यूटी पर थे। डा. अजय गौतम संविदा दंत चिकित्सक बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाये गये। सीएमओ ने डा. अजय गौतम का मानदेय रोकते हुए स्पष्टीकरण प्रेषित करने का निर्देश दिया। अशोक कुमार एलटी उपस्थित मिले उनकी तरफ से जांच का कार्य किया जा रहा था, लेकिन प्रगति संतोषजनक नहीं पायी गयी, जबकि सीएचसी पर एटीएम मशीन लगी हुई थी परन्तु मशीन की सेवाएं कभी कभी ली जाती है। निरीक्षण के समय एलटी० अभिषेक सिंह अनुपस्थित पाये गये उनका उक्त दिवस का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया। साथ ही साथ अधीक्षक को निर्देश किया अभिषेक कुमार की ड्यूटी मशीन पर लगाते हुए उसके लिए अलग कमरा आवंटित्त किया जाय एवं उसमें मरीजों की जांच की जाय। निरीक्षण के समय स्टोर में दवाओं का रख-रखाव ठीक ढंग से नहीं पाया गया। अनिल कुमार फार्मेसिस्ट को निर्देशित किया गया कि दवाओं के रख-रखाव का प्रबंधन उचित रखे। अनिल कुमार फार्मेसिस्ट 13 अक्टूबर को एवं राजन चौबे संविदा कार्मिक निरीक्षण की तिथि को मौके पर अनुपस्थित पाये गये। सीएमओ ने सम्बन्धित का उक्त दिवस का वेतन/मानदेय रोकते हुए स्पष्टीकरण जारी किया।