13 नामांकन फार्मो की बिक्री, तीन ने किया नामांकन
Sonbhadra News - दुद्धी में सिविल बार एसोसिएशन के चुनावी प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है। पहले दिन 13 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई, जिसमें तीन लोगों ने नामांकन किया। अध्यक्ष पद के लिए शिव शंकर, सचिव पद के लिए ज्ञानी प्रसाद और कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए आदर्श कुमार ने नामांकन दाखिल किया। मतदान 13 अप्रैल को होगा।

दुद्धी। सिविल बार एसोसिएशन के चुनावी प्रक्रिया शुरु हो गई है। मंगलवार को पहले दिन नामांकन पत्रों की बिक्री व नामांकन की प्रक्रिया होना शुरू हो गया है। पहले दिन 13 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई और तीन लोगों ने नामांकन किया। पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए शिव शंकर, प्रदीप श्रीवास्तव व रामलोचन तिवारी, सचिव पद अंजनी सिंह, ज्ञानी प्रसाद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सत्यनारायण यादव, उपाध्यक्ष के लिए राजीव मिश्रा व रामलखन सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष आदर्श कुमार, राकेश कुमार व अभिनय जायसवाल ने नामांकन पत्र लिया। वहीं कोषाध्यक्ष नीरज कुमार, सह सचिव पुस्तकालय राहुल कुमार ने नामांकन फार्म लिया।
इसमें अध्यक्ष पद पर शिवशंकर, सचिव पर ज्ञानी प्रसाद व कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए आदर्श कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया। बुधवार को दूसरे दिन भी नामांकन फार्म की बिक्री व नामांकन होना है। नामांकन फार्म की वापसी व प्रत्याशी की सूची प्रकाशित की जाएगी। मतदान 13 अप्रैल को होगा। उसी दिन शाम चार बजे से मतगणना और परिणाम की घोषणा की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


