
महापर्व छठ व्रत की खरीदारी के लिए बाजारों में लगी भीड़, कई जगहों पर लगा जाम
संक्षेप: Sonbhadra News - सोनभद्र, संवाददाता। लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर बाजार में सामानों
सोनभद्र, संवाददाता। लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर बाजार में सामानों की खरीदारी को लेकर लोगों की भीड़ शुरू हो गयी है। छठ पूजा को लेकर फलों की आवक तेज हो गयी है वहीं दाम में वृद्धि हो गयी है। इसके साथ सभी पूजन अनुष्ठान के सामान बाजार में सज गये हैं। छठ पूजा को लेकर बाजार में सुप डाला, पूजा सामग्री, नारियल आदि की डिमांड बढ़ गई है। शनिवार को नहाय-खाय कद्दू-भात के साथ चार दिवसीय महापर्व की शुरुआत हो गई। कई जगहों पर जाम की स्थति रही। रविवार को खरना व सोमवार को भगवान सूर्य को पहला अर्घ्य तथा मंगलवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।
जिले में सूर्योपासना के चार दिवसीय डाला छठ की शनिवार को नहाय-खाय के साथ व्रत की शुरूआत कर दी गई। छठ घाटों पर सुबह व्रतियों व उनके सदस्यों ने घाट पर पहुंचकर बेदियां बनाई। घर पहुंचकर शाम को लौकी की सब्जी, चने की दाल व चावल खाकर पर्व की शुरूआत की। शनिवार को खरना के साथ 36 घंटे कठिन व्रत की शुरूआत की जाएगी। जनपद में सूर्योपासना के चार दिवसीय महापर्व डाला छठ को लेकर लोगों में उत्साह दिखाई दे रहा है। पर्व को लेकर तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। घाटों पर टेंट से लेकर झालर बत्ती तक लगाने का काम किया जा रहा है। व्रत को लेकर लोगों में अलग ही उत्साह दिखाई दे रहा है। शनिवार को नहाय-खाय के साथ पर्व की शुरूआत हो गई। घर में व्रतधारियों की तरफ से प्रसाद बनाने का काम किया जा रहा था। रविवार को खरना के साथ ही 36 घंटे कठिन व्रत की शुरुआत हो जाएगी। पर्व के आयोजन को लेकर पूजा समितियां, नगर निकाय व ग्राम पंचायत स्तर से छठ घाटों की साफ-सफाई व प्रकाश व्यवस्था की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा छठ घाटों पर टेंट आदि की व्यवस्था भी की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




