नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में भी जयंती को लेकर रहा उत्साह

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share

Sonbhadra News - सोनभद्र में डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। विभिन्न क्षेत्रों में जुलूस, शोभायात्राएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। युवाओं ने बाइक रैली निकाली और बिरहा, काव्य संध्या का आयोजन किया। भाजपा और समाजवादी पार्टी के नेताओं ने कार्यक्रमों में भाग लिया।

नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में भी जयंती को लेकर रहा उत्साह
सोनभद्र, हिटी। राबर्ट्सगंज, ओबरा, दुद्धी, घोरावल, म्योरपुर, बभनी, मधुपुर आदि क्षेत्रों में जुलूस, शोभायात्राएं, गोष्ठियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। युवाओं ने जय भीम के नारों के साथ बाइक रैली व पदयात्रा निकाली। वहीं कई स्थानों पर बिरहा, काव्य संध्या और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्सवमय बना दिया। करमा ब्लॉक के मधुपुर ग्राम में पंचायत भवन पर भारतीय जनता पार्टी के व ग्रामीणों की तरफ से जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिला प्रभारी अनिल सिंह रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष शंभूनारायण ने किया।

ओबरा नगर स्थित वार्ड 13 के साईं मंदिर परिसर में जयंती धूमधाम से मनाई गई। सर्वप्रथम बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इस मौके पर मुख्य वक्ता बिपिन सिंह कश्यप एवं खुर्शीद आलम रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव एवं सभासद अजीत कन्नौजिया ने किया। संचालन नागेश्वर सिंह ने किया। इसी तरह एससी एसटी कर्मचारी कल्याण समिति व भारतीय बौद्ध महासभा के तत्वाधान में आंबेडकर स्टेडियम स्थित बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के पश्चात नगर के मुख्य मार्गो पर डीजे की धुन पर सैकड़ों युवा वर्ग झूमते नाचते एक भव्य शोभा यात्रा निकाली। इस मौके पर एससी एसटी कर्मचारी कल्याण समिति अध्यक्ष सुनील कुमार, भारतीय बौद्ध महासभा के अध्यक्ष सुरेंद्र सागर, दिनेश कुमार आदि रहे।

Voice of UP
डाला मलीन बस्ती एकता समिति के बैनर तले डाला नगर में विशाल पद मार्च निकाली गई। उसके बाद चंदौली बिरहा गायक रामजनम जाबाज व सोनभद्र की गायिका प्रमिला पायल की जोड़ी ने उपस्थित श्रोताओं को बाब साहेब के पदचिन्हों की गाथा का बिरहा श्रवण कराया। दूसरे चरण में विवेक जाबाज द्वारा बिरहा गायन किया गया। इस मौके पर समाज कल्याण मंत्री संजीव कुमार गोंड़, चोपन ब्लॉक प्रमुख लीला देवी, सपा के पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा आदि रहे।

दुद्धी नगर में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135 वी जयंती दुद्धी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर हर्षोल्लास व बड़े धूमधाम से मनाई गई। बहुजन समाज समिति बीडर के तत्वाधान में बीड़र गांव से रामलीला खेल मैदान तक जुलूस डीजे की धुन निकाला गया। दुद्धी नगर के आंबेडकर मुहाल वार्ड नंबर तीन में वार्ड वासियों के ने बड़े भव्य रूप से बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर लोग इकट्ठा हुए और उनकी प्रतिमा पर फूल माला चढ़ा कर जयंती मनाई। इस अवसर पर दुद्धी नगर पंचायत के अध्यक्ष कमलेश मोहन, सुधीर, संदीप, करन, राकेश आजाद अदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।