Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsCelebration of Laddu Gopal s Sixth Festival in Energy Region Temples
श्रद्धापूर्वक मनी लड्डू गोपाल की छठी

श्रद्धापूर्वक मनी लड्डू गोपाल की छठी

संक्षेप:

Sonbhadra News - ऊर्जांचल के मंदिरों में गुरुवार को लड्डू गोपाल की छठी धूमधाम से मनाई गई। अनपरा शिवमंदिर में महिला समिति ने भजन गाए और भगवान को भोग अर्पित किया। कई मंदिरों और घरों में कढ़ी-चावल का भोग भी लगा। राधा...

Aug 21, 2025 05:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share Share
Follow Us on

अनपरा/शक्तिनगर। संवाददाता। ऊर्जांचल के मंदिरों में गुरुवार को लड्डू गोपाल की छठी श्रद्धापूर्वक मनायी गयी। अनपरा शिवमंदिर में सुंदरकाण्ड महिला समिति ने जमकर भजन सोहर गाये और भगवान श्री कृष्ण को मिश्री-माखन का भोग लगाया गया। कई मंदिरों व घरों पर इस दौरान कढ़ी-चावल का भी भोग लगाया गया।देर शाम तक भजनों की जमकर बयार बही जिसके बाद प्रसाद वितरण हुआ एनसीएल बीना आवासीय परिसर स्थित राधा कृष्ण मंदिर में महिला मंडल द्वारा सोहर गीत गाकर श्रद्धांलुओं का मन मोह लिया। ढ़ोल ताल के धुन पर महिलाएं जमकर थिरकी। मंदिर के पुजारी अजय शास्त्री ने विधि विधान से पूजन अर्चन कर भगवान को छप्पन भोग चढ़ाया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

महिलाओं ने फूलों की होली खेली गई और भक्तों ने हवन यज्ञ किया।भंडारे में देर शाम तक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।