Sonbhadra News: भाई की कलाई पर बहनों ने बांधा स्नेह बंधन

हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Follow us on Google News
share

Sonbhadra News: ऊर्जांचल में राखी पर बाजारों में रही रौनक रही रौनक इलेक्ट्रानिक गैजेट्स गिफ्ट करने को भाइयों ने दीअधिक तजरीह 28

Sonbhadra News: भाई की कलाई पर बहनों ने बांधा स्नेह बंधन

Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। ऊर्जांचल के रक्षा बंधन परम्परागंत तरीके से उमंग और उत्साह संग मनाया गया। सुबह से भाई बहनों से राखी बंधाने के लिए पहुंच रहे थे तो बहने भी भाइयों के घर स्नेह बंधन बांधने पहुंच रही थी। रोडवेज की यात्री बसों से नि:शुल्क यात्रा का भी लाभ उठाने के लिए काफी संख्या में बहनें बस स्टैण्ड पर खड़ी बसों का इंतजार करती दिखी। बाजारों में राखी व मिष्ठान की खरीदादारी भी जमकर हुई लेकिन उपहार देने में एक नया ट्रेंड दिखा। अपनी बहनों को इलेक्ट्रानिक गैजेट्स गिफ्ट करने को भाइयों ने अधिक तजरीह दी। औड़ी मोड और अनपरा बाजार में विशेष सजावट की गयी थी।

शक्ति नगर संवाददातानुसार पूरे परिक्षेत्र में धूमधाम से बहनों ने अपने भाई के कलाई पर राखी बांधकर पवित्र बंधन को निभाया। सुबह से ही शक्तिनगर परिक्षेत्र के शॉपिंग कांप्लेक्स के साथ बस स्टैंड,खड़िया बाजार, बीना शॉपिंग कंपलेक्स, बीना बस स्टैंड पर सजी मिठाई के दुकानों के साथ फलों के दुकानों में खरीदार में लोग जुटे रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsसोनभद्रSonbhadra News: भाई की कलाई पर बहनों ने बांधा स्नेह बंधन