हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Sonbhadra News - ओबरा में 'हमारा आंगन हमारे बच्चे' उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें तहसीलदार नरेंद्र राम ने बच्चों की विद्यालय में भागीदारी और नियमित उपस्थिति के महत्व पर जोर दिया। चकबंदी अधिकारी ने अभिभावकों को बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। बाल विकास परियोजना अधिकारी ने आंगनबाड़ी की भूमिका के बारे में जानकारी दी।
ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक संसाधन केंद्र चोपन के प्रांगण में हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को किया गया। मुख्य अतिथि ओबरा के तहसीलदार नरेंद्र राम एवं विशिष्ट अतिथि चकबंदी अधिकारी प्रभाकर सिंह एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी मनोज कुमार रहे। कार्यक्रम में तहसीलदार ने हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम के द्वारा बच्चों के विद्यालय में सहभागिता, नियमित उपस्थिति शत प्रतिशत नामांकन के लिए विद्यालय के आकर्षक वातावरण पर विस्तार से प्रकाश डाला। चकबंदी अधिकारी की तरफ से भी बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए अभिभावकों को प्रतिदिन अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय में उपलब्ध कराए जाने वाले शासन से विशेष प्रकार की सामग्रियों एवं सुविधाओं का भी उल्लेख किया।
बाल विकास परियोजना अधिकारी की तरफ से बेसिक शिक्षा और बाल विकास परियोजना के संयुक्त प्रयास से संचालित हो रहे को लोकेटेड आंगनबाड़ी के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्होंने बताया कि कैसे आंगनबाड़ी कार्यकत्री और विद्यालय के शिक्षक मिलकर पांच वर्ष से लेकर आठ वर्ष के बच्चों का प्राइमरी विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं नोडल शिक्षक की भूमिका महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के संयोजक खंड शिक्षा अधिकारी लोकेश कुमार मिश्र ने विद्यालय में उपलब्ध कराई गयी सुविधाओं के बारे में बताया। राज्य संदर्भ समूह के सदस्य विद्यासागर ने कार्यक्रम की रूपरेखा विस्तृत रूप से प्रस्तुत की। इस मौके पर आरपी, ज्ञान प्रकाश, प्रशांत अवस्थी, शिक्षक रजनी श्रीवास्तव, सरफराज, अहमद खान, अनिरुद्ध यादव, रूद्र प्रसाद मिश्रा, राजेश कुमार, राकेश कुमार, रूद्र प्रसाद, गुरु प्रसाद, अंकुश प्रजापति, राघवेंद्र त्रिपाठी आदि रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




