Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsCelebrating Lord Vishwakarma Industrial Worship Across Energy and Coal Projects
आदि शिल्पी से मांगा निर्विघ्न उत्पादन का आशीर्वाद

आदि शिल्पी से मांगा निर्विघ्न उत्पादन का आशीर्वाद

संक्षेप:

Sonbhadra News - ऊर्जांचल की औद्योगिक प्रतिष्ठानों में भगवान विश्वकर्मा का पूजन बड़े श्रद्धा से किया गया। अनपरा बिजलीघर और हिण्डालको पावर प्लांट में विधिवत पूजा अर्चना हुई। विभिन्न विभागों में प्रसाद वितरण किया गया,...

Sep 17, 2025 05:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share Share
Follow Us on

अनपरा,संवाददाता। ऊर्जांचल की बिजली-कोयला परियोजनाओं समेत तमाम औधोगिक प्रतिष्ठानों में बुधवार को आदि शिल्पी भगवान विश्वकर्मा का श्रद्धाभाव से पूजन अर्चन हुआ। अनपरा बिजलीघर में विभिन्न कार्यस्थ्लों पर पूजन अर्चन हुआ जिसमें सीजीएम जेपी कटियार समेत तमाम वरिष्ठअधिकारी व कर्मचारियों ने श्रद्धापूर्वक पूजन अर्चन किया। निर्विघ्न उत्पादन का आदिशिल्पी से आशीर्वाद मांगा। हिण्डालको रेणुसागर स्थित पावर प्लांट के मुख्य द्वार पर संगमरमर से निर्मित आदि देवशिल्पी की मूर्ति की वैदिक मंत्रोच्चार एवं घंटे घड़ियाल द्वारा विधिवत पूजा अर्चना की गयी, विश्वकर्मा भगवान की जय के गगनभेदी उद्घघोषों से पूरा पंडाल गॅूज उठा। यूनिट हेड आर पी सिंह व दिशिता महिला मंडल की इंदु सिंह ने विधिवत पूजन हवन एवं आरती की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ब्वायलर मेंटीनेंस, टरवाईन मेंटीनेंस, संचालन, सिविल बिभाग, एरियल रोपवे एवं सी.एच.पी. कैंटीन सहित विभिन्न विभागों में भी आदि देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा का पूजनोत्सव बड़े ही उत्साह से प्रसाद वितरित किया गया। मुख्य रूप से एच आर हेड शैलेश विक्रम सिंह ,आशीष पांडेय , मेंटिनेस हेड जगदीश पात्रा,संजय श्रीमाली, मनु अरोरा,विभु पात्रा,दीपक पांडेय, समीर आनंद,मृदुल भारद्वाज , सतनाम सिंह, विभा शैलेश सिंह,प्रधानाचार्य सुनील कुमार सिंह,बृजेश कुमार सिंह ,संजीव श्रीवास्तव ,श्रम संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहें। एनटीपीसी शक्तिनगर में संदीप नायक, परियोजना प्रमुख, जोसफ बास्टियन, मुख्य महाप्रबंधक (ऑपरेशन एंड मेंटेनेन्स), एवं अन्य महाप्रबंधक गण द्वारा विश्वकर्मा पूजन, हवन एवं आरती की गयी। तदुपरान्त सभी उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ-साथ काफी संख्या में श्रमिक बंधुओं नें प्रसाद ग्रहण किया।टाउनशिप सिविल विभाग, कर्मचारी विकास केंद्र, एमजीआर एवं अन्य विभिन्न विभागों में भी विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया। इण्डोफैलक्स अनपरा मे एके सिंह निदेशक ने पूजनअर्चन किया और भव्य भण्डारें व सुंदरकाण्ड का आयोजन हुआ जिसमे सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। रोहणी ट्रांसपोर्ट,स्टार ओण्डएम समेत विभिन्न संविदा कम्पिनयों में भी पूजन अर्चन कार्यक्रम जारी रहे।