उम्मीदों का परिणाम पाकर झूम उठे बच्चे
सीबीएसई 10वीं परीक्षा परिणाम बुधवार को घोषित हुआ, जिसमें सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय के डायरेक्टर जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि छात्रों ने 94 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। आदित्य सिंह ने 94%, अयाना मिश्रा ने 95% अंक हासिल किए, और विद्यालय का परीक्षा परिणाम शतत प्रतिशत रहा।

डाला। सीबीएसई 10वीं परीक्षा परिणाम बुधवार को घोषित हुआ, जिसमें नगर क्षेत्र के डाला चढ़ाई पर संचालित सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया। विद्यालय के डायरेक्टर जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में छात्र-छात्राओं ने 94 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर स्कूल एवं अभिभावकों का नाम रोशन किया है। आदित्य सिंह ने 94 फीसदी, मोहम्मद गुलाम गौस 93 प्रतिशत, सुधांशु पाठक ने 92 प्रतिशत, अंश अग्रहरि 92 प्रतिशत, अयाना मिश्रा 95 प्रतिशत, सीतांशु शर्मा 91 प्रतिशत, अल शिफा ने 90 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शतत प्रतिशत है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


