Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsCareer Guidance Fair and Annual Festival Held at Rajkiya High School Baerkhad
सर्वांगिण विकास के साथ उन्हें बेहतर करियर की दी जानकारी

सर्वांगिण विकास के साथ उन्हें बेहतर करियर की दी जानकारी

संक्षेप:

Sonbhadra News - विंढमगंज,(सोनभद्र) हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड दुद्धी में स्थित राजकीय हाईस्कूल बैरखड़ में करियर गाइडेंस

Jan 11, 2026 11:58 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share Share
Follow Us on

विंढमगंज,(सोनभद्र) हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड दुद्धी में स्थित राजकीय हाईस्कूल बैरखड़ में करियर गाइडेंस मेला एवं वार्षिकोत्सव का आयोजन उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ भव्य रूप से शनिवार की देर शाम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ उन्हें बेहतर करियर विकल्पों से अवगत कराना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राधेश्याम पूर्व प्रधानाचार्य, पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दुद्धी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष धूप-दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर किया। इसके पश्चात छात्राओं ने प्रस्तुत सरस्वती वंदना ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। अतिथियों के स्वागत में छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, शिक्षकों, ग्राम प्रधान एवं अभिभावकों का बैज अलंकरण, माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने करियर हब का निरीक्षण किया जहां विद्यार्थियों ने चयनित करियर डोमेन से संबंधित प्रश्नों के उत्तर आत्मविश्वास के साथ दिए। अतिथियों ने विद्यार्थियों की काउंसलिंग करते हुए बेहतर करियर चयन के लिए उपयोगी करियर टिप्स साझा किए। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं ने लोकगीत, देशभक्ति गीत, लोकनृत्य एवं भूमिका निर्वहन नाटक जैसी रंगारंग प्रस्तुतियों से उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके साथ ही बोर्ड परीक्षा, निबंध, चित्रकला, अनुशासन एवं क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल, शील्ड एवं अन्य पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर अरुण कुमार मिश्र प्रधानाचार्य, राजकीय हाईस्कूल दीघुल, अनीता प्रधानाचार्य, राजकीय बालिका हाईस्कूल मेदनीखाड़, एसएन कन्नौजिया, लाल साहब यादव , संजय पटेल, उदय पाल ग्राम प्रधान ने विद्यार्थियों को करियर, परीक्षा तैयारी, ज्ञान-विज्ञान, सेहत एवं स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर आनंद गौतम, उदयराज, दिग्विजय सिंह, राज कुमार यादव, सुनील यादव, बिरझ आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन अमर सिंह प्रधानाचार्य राजकीय हाईस्कूल बेलहत्थी ने किया।