Sonbhadra News: अनियंत्रित कार दुकान में घुसी, चार बाइक क्षतिग्रस्त

हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Follow us on Google News
share

Sonbhadra News: म्योरपुर के आश्रम मोड़ पर एक कार अनियंत्रित होकर दुकान में घुस गई, लेकिन वहां मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। ढाबे के बाहर खड़ी चार बाइकों को नुकसान पहुंचा। पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया, जो नशे में था।

Sonbhadra News: अनियंत्रित कार दुकान में घुसी, चार बाइक क्षतिग्रस्त

Sonbhadra News: म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के आश्रम मोड़ स्थित मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर मंगलवार की सुबह एक कार अनियंत्रित होकर दुकान में घुस गई। सहयोग अच्छा रहा कि मौके पर मौजूद आधा दर्जन लोग बाल-बाल बच गए। जबकि ढाबे पर खड़ी चार बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार वाराणसी से छत्तीसगढ़ जा रहे थे। म्योरपुर थाना के आश्रम मोड़ स्थित मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर मंगलवार की सुबह वाराणसी से छत्तीसगढ़ जा रही कार अनियंत्रित होकर अजय और जवाहिर के दुकान में घुस गई। कार ने दुकान को क्षतिग्रस्त करते वहां वहां खड़ी चार बाइकों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। संयोग अच्छा रहा कि चाय और नाश्ता कर रहे लोग बाल बाल बच गए।

पीड़ित दुकानदार जवाहिर और अजय ने बताया कि मंगलवार की सुबह आठ बजे ग्राम प्रधान के पति सीता राम, किरवानी निवासी नजीब हुसैन और फेरी वाले सचिन तथा टीनू बाइक खड़ी कर नाश्ता चाय कर रहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार कार बाइकों को कुचलते हुए खंभे से टकराकर रुक गई। आरोप है कि चालक नशे में धुत था। मौके पर पहुंची पुलिस चालक और अन्य लोगों को थाने ले गई, जहां पीड़ित लोगों और चालक से बातचीत चल रही थी। थाना प्रभारी रविकांत मिश्र ने बताया कि अभी तक लिखित तहरीर नहीं मिली है। नुकसान की जानकारी है। जानमॉल का नुकसान नहीं हुआ है। चार बाइक को नुकसान पहुंचा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।