चेकिंग के दौरान पुलिस पर कार चढ़ाने की कोशिश, एक गिरफ्तार

Apr 05, 2026 11:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share

Sonbhadra News - चेकिंग के दौरान पुलिस पर कार चढ़ाने की कोशिश, एक गिरफ्तार पर शनिवार की शाम सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान चेकिंग कर रहे पुलिस कर्मिय

चेकिंग के दौरान पुलिस पर कार चढ़ाने की कोशिश, एक गिरफ्तार

सोनभद्र, संवाददाता। रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के बढ़ौली चौक पर शनिवार की शाम सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान चेकिंग कर रहे पुलिस कर्मियों पर कार चढ़ाने का प्रयास किया गया। जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार को पकड़ लिया। कस्बा चौकी प्रभारी अमित सिंह की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए एक को गिरफ्तार कर लिया। कस्बा चौकी प्रभारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर बढ़ौली चौक पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार भी मौके पर पहुंचे।

इसी दौरान उरमौरा की ओर से एक मारूति कार सुजुकी कार तेज गति से आती दिखाई दी। तैनात पुलिस टीम ने एक कार को रोकने का इशारा किया। आरोप है कि कार चालक और उसके साथ बैठे व्यक्ति ने रुकने के बजाय गाड़ी तेज कर दी और पुलिसकर्मियों की ओर बढ़ा दी। दोनों आरोपियों ने चिल्लाते हुए पुलिस टीम को कुचलने की नीयत से वाहन चढ़ाने का प्रयास किया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मी सतर्कता दिखाते हुए किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहे। घटना के बाद पुलिस टीम ने तत्काल कार का पीछा किया और कुछ दूरी पर वाहन को रोक लिया। इस दौरान चालक अमन पाण्डेय निवासी विकास नगर, रॉबर्ट्सगंज को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका साथी अनमोल शुक्ला मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी गलती स्वीकार की। वाहन की तलाशी लेने पर डिग्गी से दो नंबर प्लेट बरामद हुई, जो वाहन पर प्रदर्शित नंबर से अलग पाई गई। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ धारा 281, 109(1) बीएनएस समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम स्वरूप वर्मा ने बताया कि फरार आरोपी अनमोल शुक्ला की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।