ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सोनभद्ररेणुका नदी पर पुल निर्माण की प्रक्रिया शुरू

रेणुका नदी पर पुल निर्माण की प्रक्रिया शुरू

ओबरा। हिन्दुस्तान संवाद रेणुका नदी पर प्रस्तावित पुल के निर्माण के लिए नदी के...

रेणुका नदी पर पुल निर्माण की प्रक्रिया शुरू
हिन्दुस्तान टीम,सोनभद्रSun, 13 Jun 2021 10:00 PM
ऐप पर पढ़ें

ओबरा। हिन्दुस्तान संवाद

रेणुका नदी पर प्रस्तावित पुल के निर्माण के लिए नदी के पश्चिमी तट पर मिट्टी का नमूना लेने के लिए बोरिंग शुरू हो गयी है। बोरिंग के साथ मिट्टी के नमूने को एकत्र किया जा रहा है। उसे लैब में परीक्षण के लिए भेजा जाएगा। परीक्षण कार्य पूरा होने में लगभग डेढ़ माह का समय लगने की संभावना जताई जा रही है। मृदा परीक्षण के बाद खम्भों के निर्माण के लिए कुएं बनाने का स्थान तय किया जाएगा। पुल निर्माण की प्रारंभिक प्रक्रिया शुरू होने से रेणुकापार के क्षेत्रों में हर्ष व्याप्त है। पुल निर्माण के लिए कई वर्षों से संघर्ष कर रहे प्रतिनिधियों ने मौके का मुआयना कर शासन प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया। इंटक के जिलाध्यक्ष हरदेव नारायण तिवारी ने कहा कि रेणुका नदी पर बनने वाली पुल पर से ही ओबरा सी परियोजना की एस पाइपलाइनों को ले जाना है लिहाजा उत्पादन निगम अपनी अंशपूजी सेतु निगम को जल्द दे , जिससे पुल निर्माण में तेजी आ सके। बीते मार्च महीने में पुल के प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी दी थी। अब पंचायत चुनाव खत्म होने के बाद संभावना है कि पुल को लेकर शासनादेश जारी कर दिया जाएगा। इस दौरान मौके पर समाजसेवी रमेश सिंह यादव, प्रभात पाण्डेय, मारकुंडी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमरेश यादव, विश्वनाथ पाण्डेय एवं मुकेश जायसवाल आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें