जंगल में मिला अधेड़ महिला शव
Sonbhadra News - रेणुकूट के पिपरी थाना क्षेत्र के खाड़पाथर के जंगल में एक अधेड़ महिला का शव मिला। महिला रविवार रात घर से नाराज होकर निकली थी। पुलिस ने शव की पहचान शुकवरिया देवी के रूप में की। परिजनों ने बताया कि वह रात करीब 10 बजे घर से गई थीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण का पता चलेगा।

रेणुकूट, हिंदुस्तान संवाद। पिपरी थाना क्षेत्र के खाड़पाथर के जंगल में सोमवार की सुबह एक अधेड़ महिला का शव मिला। महिला रविवार की रात घर से नाराज होकर निकली थी। पिपरी थाना क्षेत्र के खडपाथर के जंगल में एक महिला के शव पड़े होने की सूचना सोमवार की सुबह पुलिस को मिली। सूचना पाकर पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने खाड़पाथर के सभासद प्रतिनिधि शंभू खरवार को बुलाकर शव की पहचान कराई। उन्होंने महिला की शिनाख्त 42 वर्षीय शुकवरिया देवी पत्नी स्वर्गीय राजेंद्र खरवार, निवासी खाड़पाथर के रूप में की। घटना की जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी कुंवर सिंह और क्राइम इंस्पेक्टर हरेंद्र यादव भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस ने मृतका के परिजनों से भी पूछताछ की। मृतका के पुत्र राकेश से जानकारी लेते हुए पुलिस ने पूरे घटनाक्रम के बारे में पूछताछ की।परिजनों के अनुसार शुकवरिया देवी रविवार की रात करीब 10 बजे किसी बात से नाराज होकर घर से निकल गई थीं। देर रात तक जब वह घर वापस नहीं लौटीं तो परिजनों ने आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। सोमवार की सुबह जंगल में उनका शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


