ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सोनभद्रकिशोरी का कुएं में उतराया मिला शव

किशोरी का कुएं में उतराया मिला शव

स्थानीय थाना क्षेत्र के अकड़ी रमपथरा गांव में शुक्रवार की सुबह एक 17 वर्षीय किशोरी का शव कुएं में ग्रामीणों ने देखा। वह गुरुवार की सुबह घर से शौच के लिए निकली थी उसके बाद घर नहीं लौटी। करमा थाने के...

किशोरी का कुएं में उतराया मिला शव
हिन्दुस्तान टीम,सोनभद्रSat, 19 Sep 2020 03:13 AM
ऐप पर पढ़ें

स्थानीय थाना क्षेत्र के अकड़ी रमपथरा गांव में शुक्रवार की सुबह एक 17 वर्षीय किशोरी का शव कुएं में ग्रामीणों ने देखा। वह गुरुवार की सुबह घर से शौच के लिए निकली थी उसके बाद घर नहीं लौटी। करमा थाने के प्रभारी निरीक्षक देवतानंद सिंह के मुताबिक थाना क्षेत्र के अकड़ी रमपथरा गांव में शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने धान के खेत के बीच निर्मित कुएं में एक किशोरी का शव औंधे मुंह उतराया देखा। कुएं में शव मिलने की सूचना पर आसपास के ग्रामीणों की मौके पर काफी भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वहीं शव मिलने की सूचना मिलते ही गांव निवासी ओमप्रकाश भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने उसकी पहचान अपनी 17 वर्षीय पुत्री सीमा के रूप में की। पिता ओमप्रकाश ने बताया कि उनकी पुत्री सीमा गुरुवार की सुबह घर से शौच करने के लिए निकली थी। काफी देर होने के बाद भी जब वह लौट कर नहीं आई तो उन्होंने उसकी तलाश शुरु की। काफी तलाश के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला। उन्होंने बताया कि नात-रिश्तेदारों के यहां भी उन्होंने उसकी तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चल सका। सुबह शव मिलने की सूचना पर जब वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि उनकी पुत्री का शव है। प्रभारी निरीक्षक देवतानन्द सिंह ने बताया कि घटना की हर तरह से छानबीन की जा रही है। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की जानकारी हो सकेगी। वहीं सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह भी घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने परिवार वालों से घटना की जानकारी ली।

तालाब में डूबने से किशोरी की मौत

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बिचपई गांव में शुक्रवार की सुबह तालाब में डूबने से एक किशोरी की मौत हो गई। वह परिवार के लोगों के साथ तालाब में नहाने के लिए गई थी। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बिचपई गांव निवासी 12 वर्षीय कुसुम पुत्री राजेन्द्र शुक्रवार की सुबह परिवार के अन्य लोगों के साथ गांव में स्थित तालाब में नहाने के लिए गई थी। वह तालाब में उतरकर नहा रही थी, इसी दौरान पैर फिसलने के कारण गहरे पानी में चली गई और डूब गई। यह देख परिवार के लोगों ने शोर मचाना शुरु कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। इसी दौरान गांव के युवकों ने उसे पानी से बाहर निकाला और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत लाया घोषित कर दिया। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का दाह संस्कार कर दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें