सोन नदी में डूबे दोनों किशोरों का मिला शव
कोन, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के हर्रा गांव के सोनझर टोला के समीप सोन
कोन, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के हर्रा गांव के सोनझर टोला के समीप सोन नदी में डूबे दोनों किशोरों का शव बुधवार को बरामद कर लिया गया। मंगलवार को सोन नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से दोनों डूब गए थे। कोन थाना क्षेत्र के नैकहा गांव निवासी 14 वर्षीय पवन कुमार पुत्र मुखलाल और थाना क्षेत्र के रोगही गांव निवासी 13 वर्षीय कृष्णा निषाद पुत्र अरविंद निषाद मंगलवार की कोन के हर्रा गांव के सोनझर टोला के पास सोन नदी में नहाने गए थे। नहाते समय दोनों गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गए।
लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश शुरु कर दी। मंगलवार को देर शाम तक दोनों की तलाश की गई लेकिन सफलता नहीं मिली। बुधवार को भी पुलिस ने चोपन से गोताखोरों को बुलाया। चोपन से आए गोताखरों ने बुधवार की दोपहर पवन कुमार का शव नदी से बरामद कर लिया। वहीं दूसरे किशोर कृष्णा निषाद की तलाश के लिए प्रशासन ने वाराणसी से एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। एनडीआरएफ की टीम बुधवार दोपहर सोन नदी पहुंचकर खोज अभियान में जुट गई। एनडीआरएफ ने शाम लगभग छह बजे दूसरे किशोर कृष्णा निषाद का भी शव बरामद कर लिया। टीम ने दोनों का शव डूबने के स्थान से डेढ़ सौ मीटर दूरी से बरामद किया। दोनों किशोरों का शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोक कर हाल बेहाल रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


