शिक्षकों व शिक्षक संकुलों को किया सम्मानित

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share

Sonbhadra News - कोन ब्लॉक संसाधन केंद्र पर खंड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत कुमार की अध्यक्षता में मासिक शिक्षक बैठक आयोजित की गई। इसमें कोन ब्लॉक ने अप्रैल माह में जिला रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया और मई माह की रैंकिंग पर चर्चा की गई।

शिक्षकों व शिक्षक संकुलों को किया सम्मानित

कोन, हिंदुस्तान संवाद। ब्लॉक संसाधन केंद्र कोन पर सोमवार खंड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत कुमार की अध्यक्षता एवं एआरपी दिलीप चौरसिया के नेतृत्व में मासिक शिक्षक बैठक एवं शिक्षक और शिक्षक संकुल सम्मान समारोह का आयोजन किया गया l इसमें अप्रैल माह की जिला रैंकिंग में कोन ब्लॉक को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया गया तथा मई माह की सभी बिंदुओं की समीक्षा की गई तथा शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालयों के शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गयाl ब्लॉक स्तरीय संकुल रैंकिंग में 94.6 प्रतिशत अंकों के साथ अविनाश कुमार प्रथम, 93.9 प्रतिशत अंकों के साथ रामकिशुन द्वितीय, 93.6 प्रतिशत अंकों के साथ श्रीकांत जायसवाल तृतीय, 92.4 प्रतिशत अंकों के साथ जगदीश्वर चतुर्थ तथा 92.2 प्रतिशत अंकों के साथ रामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने पांचवां स्थान प्राप्त किया l ओवर ऑल रिजल्ट के आधार पर सभी पाँच न्याय पंचायतों में से कोन न्याय पंचायत ने ब्लॉक में शीर्ष स्थान प्राप्त किया l खंड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत कुमार ने कहा हम बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करने से अन्य शिक्षकों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

उन्होंने कहा कि ब्लॉक के शिक्षकों के मेहनत से ही शिक्षा के क्षेत्र में कोन ब्लॉक को अप्रैल माह में जिले में नम्बर एक रैंक प्राप्त किया था। उन्होंने शिक्षकों से उम्मीद जताया कि जब मई माह की रैंकिंग जारी होगी तो उम्मीद है कि कोन पुनः नंबर एक रैंक प्राप्त करेगा।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।