Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsBlock Level Children s Sports and Cultural Program Concludes with Awards in Babhn
न्याय पंचायत करकच्छी की टीम बनी चैम्पियन

न्याय पंचायत करकच्छी की टीम बनी चैम्पियन

संक्षेप:

Sonbhadra News - बभनी में ब्लाक स्तरीय बाल क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक समारोह का आयोजन हुआ। न्याय पंचायत करकच्छी की टीम चैम्पियन बनी। पुरस्कार वितरण में विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने दौड़ प्रतियोगिता में उत्कृष्टता दिखाई।...

Oct 15, 2025 12:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share Share
Follow Us on

बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। शिक्षा क्षेत्र में ब्लाक स्तरीय बाल क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक समारोह मंगलवार देर शाम पुरस्कार वितरण के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस ब्लाक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में न्याय पंचायत करकच्छी की टीम चैम्पियन बना। विकास खंड बभनी के जनता इंटर कालेज के प्रांगण में आयोजित ब्लाक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का मंगलवार की शाम समापन किया गया। समापन कार्यक्रम में खण्ड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार पाण्डेय ने छात्रों को पुरस्कार वितरण किया। दौड़ की प्रतियोगिता में प्राथमिक बालक वर्ग में 50 मीटर में संजय प्राथमिक विद्यालय महुआदोहर, 100 व 200 मीटर में अंकुश कुमार प्राथमिक विद्यालय इकदिरी के और प्राथमिक बालिका वर्ग में 50 मीटर में देव कुमारी प्राथमिक विद्यालय घघरी, 100 व 200 मीटर में पूजा प्राथमिक विद्यालय इकदिरी, 400 मीटर में पूजा प्राथमिक विद्यालय करकच्छी की विजेता रही।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उच्च प्राथमिक बालक वर्ग में 200 मीटर छोटेलाल,यूपीएस चौना, 400 मीटर में राजेश कुमार यूपीएस घघरी, 600 मीटर में अवधेश यादव यूपीएस इकदिरी और उच्च प्राथमिक बालिका वर्ग में 100 मीटर यूपीएस अरझट, 200 मीटर में रागिनी यूपीएस बैना, 400 मीटर में पूजा यादव यूपीएस, 600 मीटर चन्दा यूपीएस इकदिरी विजेता रहे।ओवर आल प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक बालिका वर्ग में पूजा यूपीएस गोहड़ा व बालक वर्ग में अयोध्या यूपीएस जिगनहवां तथा प्राथमिक वर्ग बालक में अंकुश और बालिका वर्ग में पूजा प्राथमिक विद्यालय इकदिरी विजेता रहे। पुरस्कार वितरण समारोह में खण्ड शिक्षा अधिकारी बभनी राकेश कुमार पाण्डेय ने चैम्पियन न्याय पंचायत करकच्छी को ट्राफी देकर सम्मानित किया। द्वितीय बरवाटोला,तृतीय बभनी न्याय पंचायत को भी ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में सभी व्यायाम शिक्षक को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर डॉ अमर देव पान्डेय, ऋषिकेश पान्डेय, शाद नैय्यर, चन्द शेखर सिंह, अमित कुमार, विष्णु दयाल, रीमा आदि मौजूद रहे।