ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सोनभद्रपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के निधन से शोक की लहर

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के निधन से शोक की लहर

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन की खबर लगते ही जिले में शोक की लहर दौड़ गई। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही अन्य समाजिक संगठनों ने भी शोकसभा कर दु:ख जताया। भाजपा कार्यकर्ताओं...

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के निधन से शोक की लहर
सोनभद्र। निज संवाददाताThu, 16 Aug 2018 09:14 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन की खबर लगते ही जिले में शोक की लहर दौड़ गई। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही अन्य समाजिक संगठनों ने भी शोकसभा कर दु:ख जताया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धाजलि अर्पित की।  जिले भर में जगह-जगह शोक सभाओं का आयोजन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भारत के पूर्व प्रधानमंत्री व भारतीय जनता पार्टी के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेई का गुरुवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल में शाम पांच बजे निधन हो जाने की खबर जैसे ही आई भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ पड़ी। भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र की अगुवाई में विवेकानंद प्रेक्षागृह में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा को शांति प्रदान के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रख श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें