भाजपा ने गांव चलो अभियान के तहत किया जनसंपर्क
Sonbhadra News - भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गांव चलो अभियान के तहत कनहरा में जनसंपर्क किया। प्रभारी संजय सिंह चंदेल ने केंद्र और राज्य सरकार की जनहित योजनाओं के लाभार्थियों से बातचीत की। उन्होंने भाजपा सरकार की अंतोदय विचारधारा और विकास के मूल मंत्र के प्रति विश्वास बनाए रखने की अपील की।
ओबरा। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गांव चलो अभियान के तहत रेणुका पार क्षेत्र में स्थित कनहरा में शुक्रवार को जनसंपर्क किया। इस दौरान अभियान के शक्ति केंद्र प्रभारी संजय सिंह चंदेल ने केंद्र व राज्य सरकार के माध्यम से चलाई जा रही जनहित योजनाओं से लाभान्वित सैकड़ों लाभार्थियों से मिलकर उनकी प्रतिक्रिया को जाना। उन्होंने इसके साथ ही अन्य सभी योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी देते हुए अंतोदय की विचारधारा पर काम करने वाली भाजपा सरकार के प्रति ऐसे ही विश्वास बनाए रखने की अपील की गई। युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अरविन्द सोनी ने कहा कि बिना भेदभाव, उच्च नीच के सबका साथ, सबका विकास ही भाजपा सरकार का मूल मंत्र है।
कहा कि देश को स्वच्छता अभियान से जोड़कर मोदी सरकार ने करोड़ों-करोड़ों लोगों को शौचालय देने का काम किया। वहीं माता बहनों के लिए उज्जवला गैस व व्यापारियों के लिए मुद्रा धन योजना, गरीबों को मुफ्त राशन, आवास और आजीविका मिशन से जोड़कर सबल बनाने का प्रयास निरंतर जारी है। इस मौके पर राजेश्वर प्रसाद, मोहन लाल जयसवाल, समीर माली, छोटेलाल खरवार, रामेश्वर पनिका, रामप्रसाद जयसवाल, देवनरायन, योगेंद्र प्रसाद, राम नारायण आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


