समाज कें अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का लक्ष्य

Apr 07, 2026 02:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share

Sonbhadra News - बीना क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार शाम शिव मंदिर परिसर में संगठन का स्थापना दिवस मनाया। राहुल शर्मा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रवादी विचारधारा, गरीब कल्याण और पारदर्शी शासन पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना जरूरी है।

समाज कें अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का लक्ष्य

शक्तिनगर, हिंदुस्तान संवाद। बीना क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार शाम शिव मंदिर परिसर में संगठन का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। पिछड़ा मोर्चा क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य राहुल शर्मा के अगुवाई में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रवादी विचारधारा सेवा समर्पण और सुशासन के सिद्धांतों पर केंद्रित करते हुए चर्चा की। राहुल शर्मा ने कहा कि गरीब कल्याण विकास कार्यों और पारदर्शी शासन के माध्यम से समाज के हर वर्ग के उत्थान जरूरी है। इससे सामाजिक न्याय और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा सकेगी। बताया कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र के साथ विकसित भारत की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने की बात कही। इस मौके पर प्रदीप मद्धेशिया, मनदीप चौधरी, सत्येंद्र जैन, करन, नरेंद्र तिवारी, मनोज मिश्रा, शांति प्रधान, पिंकी, राधे मोहन, माधुरी मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।