ग्राम संपर्क अभियान में भाजपा के लोगों ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां
Sonbhadra News - सोनभद्र में भाजपा के ग्राम संपर्क अभियान के तहत जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यकर्ताओं ने सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से बातचीत की और योजनाओं की जानकारी साझा की। अभियान 6 से 12 अप्रैल तक चल रहा है, जिसमें सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाना मुख्य उद्देश्य है।

सोनभद्र, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के ग्राम संपर्क अभियान के तहत घोरावल विधानसभा क्षेत्र के कम्हारी गांव में मंगलवार को जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष यादवेन्द्र द्विवेदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गांव पहुंच कर सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से सीधा संवाद किया और योजनाओं से संबंधित पंपलेट वितरित किए। जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और उनसे योजनाओं के लाभ एवं क्रियान्वयन की स्थिति पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने लाभार्थियों से फीडबैक भी लिया। बताया कि छह अप्रैल से 12 अप्रैल तक ग्राम संपर्क अभियान चलाया जा रहा हैं, इस दौरान सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का काम किया जा रहा हैं।
पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश द्विवेदी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। उन्होंने कहा कि बिना भेदभाव के पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ना ही हमारी प्रतिबद्धता है। वहीं किसान मोर्चा के जिला महामंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश जो कभी बीमारू राज्य के रूप में जाना जाता था, आज सुशासन और विकास की नई पहचान बना चुका है। बेहतर कानून-व्यवस्था, पारदर्शी व्यवस्था और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर के चलते प्रदेश में निवेश और रोजगार के नए अवसर तेजी से बढ़े हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आज उत्तर प्रदेश देश की आर्थिक प्रगति में अहम भूमिका निभा रहा है और विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। इस मौके पर जिला कार्य समिति के सदस्य अनूप तिवारी, ओमप्रकाश सिंह, अभिषेक बहादुर सिंह, मान सिंह, पप्पू, राजेश आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


