Sonbhadra News: संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर मंथन
Sonbhadra News: संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर मंथन संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर मंथनसंगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर मंथनसंगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बन

Sonbhadra News: सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर मंडल कार्यसमिति सत्यापन एवं प्रवास योजना को लेकर महत्वपूर्ण जिला बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी अनिल सिंह मौजूद रहे। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने को लेकर विस्तृत मंथन किया गया।
बैठक की जानकारी
मुख्य अतिथि अनिल सिंह ने संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करते हुए मंडल कार्यसमिति सत्यापन एवं प्रवास योजना की जानकारी दी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से योजनाबद्ध तरीके से कार्य करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस दौरान सभी मंडल अध्यक्षों एवं प्रवासियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन की स्थिति, कार्यसमिति सत्यापन और प्रवास योजना को लेकर विचार रखे। साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के लिए सुझाव भी दिए।
संगठन की मजबूती पर जोर
भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल ने कहा कि मजबूत संगठन की आधारशिला सक्रिय कार्यकर्ता और सशक्त बूथ होते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं के निरंतर संपर्क, नियमित संवाद, बूथ सशक्तीकरण और जिम्मेदारियों के प्रभावी निर्वहन पर विशेष जोर दिया। इस मौके पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, पूर्व संगठन मंत्री नागेश्वर पाण्डेय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामलखन सिंह, जिला महामंत्री संतोष शुक्ला, कार्यक्रम सह संयोजक शम्भू नारायण सिंह, बृजेश श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष अजीत रावत, अमरेश पटेल, सरजू बैसवार, महेश्वर चंद्रवंशी, मनोज मिश्रा, जिला मंत्री प्रमिला जायसवाल, सुषमा गौड़, मणिकर्णिका कोल, अनिल सिंह, मीडिया प्रभारी रजनीश रघुवंशी, सह प्रभारी अमन मौर्या आदि मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक शारदा खरवार ने किया।


