देश में वाह्य और आंतरिक सुरक्षा को लेकर अनेक चुनौतियां-मीना चौबे
सोमवार को भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का समापन किया। मुख्य अतिथि मीना चौबे ने देश की आंतरिक और बाह्य सुरक्षा को लेकर चुनौतियों पर चर्चा की। जिलाध्यक्ष नंदलाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। कई प्रमुख नेता इस अवसर पर उपस्थित थे।
सोनभद्र, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र के माध्यम से सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का समापन ग्यारह सत्र के साथ संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री भाजपा मीना चौबे व विशिष्ट अतिथि जनपद प्रभारी अनिल सिंह रहे। मुख्य अतिथि भाजपा उप्र की प्रदेश मंत्री मीना चौबे ने देश के सम्मुख एवं निदान के हमारे प्रयास विषय पर कहा कि हमारे देश में वाह्य एवं आंतरिक सुरक्षा को लेकर अनेक चुनौतियां हैं। इसमें आतंक, घुसपैठ, फेक करेंसी,ड्रग्स व नक्सलवाद सामाजिक विघटन के प्रयास कट्टरवाद भ्रामक विमर्श निर्माण जैसे अनेकों चुनौतियां हैं। हम सभी को आज आवश्यकता है कि राष्ट्रवाद को सशक्त करना सुरक्षा बलों को सम्मान जैसे कार्यक्रम करना अति आवश्यक है।
अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष नंदलाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री ओबीसी मोर्चा संजय भाई पटेल, प्रभारी अनिल सिंह, सदर विधायक भूपेश चौबे, रामलखन सिंह, श्रवण गौड़, नपा अध्यक्ष रूबी प्रसाद, पूर्व विधायक तीर्थराज, पूर्व सांसद रामसकल, एस सी/एस टी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा,अशोक मिश्रा,अजीत चौबे, धर्मवीर तिवारी, रमेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


