यूपीपीसीबी से अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं लेने पर निरस्त होगा पंजीकरण

Dec 22, 2025 09:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share Share
Follow Us on

Sonbhadra News - सोनभद्र में सीएमओ डा. पीके राय की अध्यक्षता में बायोमेडिकल वेस्ट समिति की बैठक हुई। निजी अस्पतालों को लाकबुक न देने पर चेतावनी दी गई। सभी अस्पतालों को अनापत्ति प्रमाण-पत्र लेने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा, उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम के कर्मचारियों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किया गया।

यूपीपीसीबी से अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं लेने पर निरस्त होगा पंजीकरण

सोनभद्र, संवाददाता। बायोमेडिकल वेस्ट समिति की बैठक सीएमओ डा.पीके राय की अध्यक्षता में मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में सोमवार को सम्पन्न हुई। इस दौरान निजी अस्पतालों को लाकबुक उपलब्ध नहीं कराने पर बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण करने वाली कंपनी के प्रतिनिधि को चेतावनी दी गई। साथ ही यूपीपीसीबी से अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं लेने पर पंजीकरण निरस्त करने का निर्देश दिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.पीके राय ने बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण प्रक्रिया की समीक्षा की। सीपीसी पावर इंडिया प्रा.लि. को प्राइवेट चिकित्सालयों एवं सरकारी चिकित्सालयों का रूट चार्ट बनाकर बायोमेडिकल वेस्ट का निस्तारण करने के लिए निर्देशित दिया गया। निजी चिकित्सालयों में लाकबुक उपलब्ध न कराने पर सीपीसी पावर इंडिया प्रा.लि. के प्रतिनिधि को चेतावनी दिया।

उप्र प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड के प्रतिनिधि को निर्देशित किया कि 31 दिसंबर तक सभी चिकित्सालयों को अनापत्ति प्रमाण-पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया पूर्ण कर लें। आईएमए के प्रतिनिधि को अवगत कराया गया है कि सभी निजी चिकित्सालय कम से कम पांच वर्ष का अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से प्राप्त कर लें, ताकि अस्पताल पंजीकरण की प्रक्रिया समय से पूर्ण कर लिया जाय। सीएमओ ने निर्देशित किया कि सभी निजी लैब, दंत चिकित्सक एवं आयुष चिकित्सक, अपने बायोमेडिकल वेस्ट का निस्तारण नियमानुसार करते हुए यूपीपीसीबी से अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त कर लें, अन्यथा उचित कार्यवाही करते हुए हास्पिटल का पंजीकरण निरस्त कर दिया जायेगा। इस मौके पर यूपीपीसीबी के क्षेत्रीय प्रतिनिधि, इंडियन मेडिकल एसोशियन के सचिव डा. एचपी सिंह, मातृ एवं शिशु विंग हैरीटेज चिकित्सालय के प्रतिनिधि, सभी सीएचसी, पीएचसी के प्रतिनिधि, निजि चिकित्सालयों के नोडल, राजकीय मेडिकल कालेज के हास्पिटल ऐडमिनिस्ट्रेटर, सीपीसी पावर इंडया प्रा.लि. के प्रतिनिधि आदि रहे। उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम के सोनभद्र बस डिपों में कार्यरत चालक, परिचालक एवं सहयोगी स्टाफ के सामान्य स्वास्थ्य जांच के लिए सोमवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। सीएमओ डा. पीके राय ने स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया। स्वास्थ्य शिविर में नेत्र परिक्षण, टीबी की जांच के लिए एक्स-रे तथा स्पूटम की जांच, एचआईवी, हेपटाइटिस बी, हेपटाइटिस सी एवं सिफलिस की जांच की जा रही है। डा. शैलेन्द्र सिंह, विश्राम सिंह रोडवेज डिपो इंचार्ज,जिला पीपीएम समंवयक सतीश चंद्र सोनकर, शिवशंकर सिंह, विमल, अंकुर, वाचस्पति, इंदू आदि कर्मचारियों की तरफ से स्वास्थ्य शिविर में जांच की गयी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsBiomedical Waste Management Meeting in Sonbhadra Highlights Compliance and Health Camp Initiatives
;;
;