ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सोनभद्रटक्कर में बाइक चालक और महिला घायल

टक्कर में बाइक चालक और महिला घायल

दुद्धी। म्योरपुर थाना के क्षेत्र डडीहरा गांव में रविवार दोपहर साढ़े तीन बजे एक बाइक सवार ने एक महिला को टक्कर मार दिया। जिससे दोनों घायल हो...

टक्कर में बाइक चालक और महिला घायल
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,सोनभद्रMon, 27 Dec 2021 03:21 AM
ऐप पर पढ़ें

दुद्धी। म्योरपुर थाना के क्षेत्र डडीहरा गांव में रविवार दोपहर साढ़े तीन बजे एक बाइक सवार ने एक महिला को टक्कर मार दिया। जिससे दोनों घायल हो गए। जानकारी के अनुसार 42 वर्षीय जगवा देवी पत्नी काशी यादव, निवासी डडीरहा सड़क पर जा रही थी। उसी दौरान बाइक सवार 20 वर्षीय अजय पुत्र रामसजीवन, निवासी डडीरहा ने उन्हें टक्कर मार दिया, जिससे दोनों घायल हो गए। स्थानी लोगों ने दोनों को दुद्धी सीएचसी पहंुचाया। वहां महिला की स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाइक चालक सीएचसी में ही भर्ती है।

कृषि कार्य करने बागपत गए दो युवकों का पता नहीं

घोरावल। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मिझुन गांव के रहने वाले दो युवक गैर जनपद में कृषि कार्य के लिए श्रमिक तौर पर गए थे। उनका अब कोई पता नहीं चल रहा। घोरावल पुलिस से मिझुन गांव निवासी कल्लू तथा सूर्यलाल ने पुलिस को लिखित सूचना देकर बताया कि उनके पुत्र क्रमश: बबलू तथा श्रवण बीते कुछ माह से बागपत जिले के छपरौली थाना अंतर्गत किसी गांव में कृषि कार्य के वास्ते गए थे। बीते लगभग दो माह से उनसे बातचीत नहीं हो पा रही है। अपने पुत्रों की तलाश करने के लिए पुलिस से कल्लू तथा सूर्यलाल ने गुहार लगाई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें