बाइक की टक्कर से नीलगाय की मौत, दो सवार घायल
Sonbhadra News - बभनी,(सोनभद्र)। स्थानीय थाना क्षेत्र के आसनडीह-रंदह मार्ग पर रविवार सुबह एक बाइक और

बभनी,(सोनभद्र)। स्थानीय थाना क्षेत्र के आसनडीह-रंदह मार्ग पर रविवार सुबह एक बाइक और नीलगाय की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल नीलगाय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए। बाइक सवार आसनडीह-रंदह मार्ग से अपने घर चितवा मंडल, डूमरपान (छत्तीसगढ़) जा रहे थे। इसी दौरान गायदह के पास जंगल से निकलकर सड़क पार कर रही नीलगाय अचानक बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि नीलगाय और बाइक सवार दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने वन विभाग को अवगत कराया।
मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम घायल नीलगाय को उपचार के लिए पशु चिकित्सालय ले जाने की तैयारी कर रही थी, तभी उसने दम तोड़ दिया। वन विभाग के कर्मचारी अनीजर यादव ने बताया कि सूचना पर टीम तत्काल मौके पर पहुंची थी, लेकिन गंभीर चोट लगने के कारण नीलगाय को बचाया नहीं जा सका। इस हादसे में घायल बाइक सवारों को भी चोटें आईं, हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद वे अपने घर छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हो गए, जिससे उनका नाम पता नहीं चल सका है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


