Sonbhadra News: ट्रेलर की चपेट में आकर सहायक लोको पायलट घायल, गंभीर

हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Follow us on Google News
share

Sonbhadra News: बीना पुलिस चौकी क्षेत्र के बांसी पेट्रोल पंप के पास सोमवार सुबह 35 वर्षीय सहायक लोको पायलट चंद्रशेखर गंभीर रूप से घायल हो गए। वे अनपरा से कृष्णशिला रेलवे स्टेशन ड्यूटी पर जा रहे थे, तभी तेज गति से आ रहे ट्रेलर ने उन्हें टक्कर मार दी। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Sonbhadra News: ट्रेलर की चपेट में आकर सहायक लोको पायलट घायल, गंभीर

Sonbhadra News: शक्तिनगर, हिंदुस्तान संवाद। बीना पुलिस चौकी क्षेत्र के बांसी पेट्रोल पंप मुख्य हाइवे पर सोमवार सुबह साढे़ सात बजे ट्रेलर की चपेट में आकर बाइक सवार सहायक लोको पायलट गंभीर रूप से घायल हो गया। वह बाइक से अनपरा से कृष्णशिला रेलवे स्टेशन ड्यूटी करने के लिए जा रहा था।कृष्णशिला रेलवे स्टेशन पर सहायक लोको पायलट के पद पर तैनात 35 वर्षीय चंद्रशेखर पुत्र रामाशीष सोमवार की सुबह अनपरा से बाइक से ड्यूटी करने के लिए कृष्णशिला रेलवे स्टेशन जा रहे थे। सुबह लगभग साढे़ सात बजे जैसे ही वे बांसी पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, इसी दौरान ट्रेलर की चपेट में आ गए।

इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अटल अस्पताल बीना में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर बैढ़न के लिए रवाना कर दिया गया। डॉक्टर के मुताबिक घायल चंद्रशेखर के कमर पर ट्रेलर का चक्का चढ़ने से स्थिति गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने पर पहुंचे बीना चौकी प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने घटना का जायजा लेते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दिया। वहीं कृष्णशिला रेलवे स्टेशन पर तैनात की चीफ लोको इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग कि है। बताया की तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए ट्रेलर चालक ने चंद्रशेखर को टक्कर मार दिया, जिससे स्थिति गंभीर बनी हुई है। बीना चौकी प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेलर को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsसोनभद्रSonbhadra News: ट्रेलर की चपेट में आकर सहायक लोको पायलट घायल, गंभीर