यंग बॉयज को हराकर सिरसोती अगले चक्र में
Sonbhadra News - बीजपुर प्रीमियर लीग सीजन-1 में सोमवार को छह मैच खेले गए। सिरसोती थंडर, बीजपुर नाइट राइडर्स, डोडहर, डेडली डायनामाइट, रिहंद बॉयज और गैरेज की टीमों ने जीत हासिल की। सिरसोती थंडर ने यंग बॉयज को 4 रनों से हराया, जबकि अन्य मैचों में भी रोमांचक मुकाबले हुए।
बीजपुर,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय गैरेज के मेला प्रांगण के बीजपुर प्रीमियर लीग सीजन-1 रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को छह मैच खेले गए। प्रतियोगिता में सिरसोती, बीजपुर नाइट राइडर्स, डोडहर, डेडली डायनामाइट, रिहंद व्वाय तथा गैरेज की टीम ने जीत हासिल कर अगले चक्र में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का पहला मैच सिरसोती थंडर और यंग बॉयज के बीच खेला गया। टास जीत कर बल्लेबाजी करते हुए सिरसोती थंडर ने निर्धारित 8 ओवर में 74 रन बनाए। 75 रनों का पीछा करने उतरी यंग बॉयज 70 रनों पर ही बना पाई और सिरसोती थंडर ने 4 रनों से मैच को जीत लिया।
मैन ऑफ द मैच का खिताब परेज को मिला। दूसरा मुकाबला बीजपुर नाइट राइडर्स और चेतवा के मध्य खेला गया जिसमें चेतवा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 58 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीजपुर नाइट राइडर्स के खिलाड़ी 6.2 ओवर में 30 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। मैन ऑफ द मैच का खिताब आकाश केसरी को दिया गया। तीसरा मुकाबले में डोडहर ने जरहा बॉयस को पराजित किया। जबकि चौथा मुकाबला चौथा मुकाबला डेडली डायनामाइट और बीजपुर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। डेडली डायनामाइट ने बीजपुर हकराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। पांचवा मुकाबला रिहंद बॉयज और स्टार 11 के बीच खेला गया, जिसमें टॉस रिहंद बॉय ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवरों में तीन विकेट खोकर 93 रन बनाएं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टार 11 की पूरी टीम 6.3 ओवर में 45 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। छठा मुकाबला सिरसोती वॉरियर्स और गैरेज के बीच खेला गया, जिसमें जिसमें गैरेज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में चार विकेट खोकर 71 रन बनाएं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिरसोती वॉरियर्स 7.2 ओवर में 38 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। मैच में निर्णायक की भूमिका में मुक्कुल खान और मुकेश पाल स्कोरर की भूमिका शिव जायसवाल ने निभाई। इस मौके पर विशाल सोनी, निशु जायसवाल, प्रिंस, हिमांशु, प्रतीक, दुर्गेश, अमन आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


