चपकी, महरीकला और शांतिनगर की टीम ने दर्ज की जीत

Apr 06, 2026 05:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share

Sonbhadra News - बीजपुर में बीजपुर प्रीमियर लीग सीजन-एक का उद्घाटन हुआ। पहले दिन चपकी, महरीकला और शांतिनगर की टीमों ने जीत दर्ज की। चपकी ने यंग बॉयज को हराया, महरीकला ने एनजीओ को और शांतिनगर ने रिहंद नाइट राइडर्स को। दीपक मौर्य और विकास यादव को उनके प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

चपकी, महरीकला और शांतिनगर की टीम ने दर्ज की जीत

बीजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय गैरेज स्थित मेला प्रांगण में बीजपुर प्रीमियर लीग सीजन-एक रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रभारी निरीक्षक थाना बीजपुर राजेश कुमार सिंह ने किया। पहले दिन चपकी, महरीकला और शांतिनगर की टीम ने जीत दर्ज की। उद्घाटन मैच चपकी और यंग बॉयज के बीच खेला गया। चपकी की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। यंग बॉयज ने 8 ओवर में 37 रन बनाए, जिसके जवाब में चपकी ने 3.5 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मैच में दीपक मौर्य को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरा मुकाबला महरीकला और एनजीओ के बीच खेला गया। महरीकला ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7.2 ओवर में 56 रन बनाए। जवाब में एनजीओ की टीम 8 ओवर में 53 रन ही बना सकी और महरीकला ने यह मुकाबला तीन रन से जीत लिया। तीसरे मुकाबले में शांति नगर और रिहंद नाइट राइडर्स आमने-सामने हुए। पहले बल्लेबाजी करते हुए रिहंद नाइट राइडर्स की टीम 5 ओवर में 32 रन पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए शांति नगर ने 4.1 ओवर में आसानी से मैच जीत लिया। इस मैच में शानदार गेंदबाजी के लिए विकास यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका मुक्कुल खान एवं मुकेश पाल ने निभाई, जबकि कमेंट्री धनंजय शर्मा और स्कोरिंग शिव जायसवाल ने की। इस मौके पर राजेश सिंह, पवन सुकलेश, विशाल सोनी, आकाश, अभिमन्यु जायसवाल, निशु जायसवाल, अरुण, तफ्सील शेख आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।