विदेशी गांजा के साथ दो गिरफ्तार
Sonbhadra News - वाराणसी में एएनटीएफ की टीम ने रवींद्रपुरी पुलिया के पास दो युवकों को विदेशी गांजा बेचते हुए गिरफ्तार किया। उनके पास से 145 ग्राम विदेशी आर्गेनिक गांजा, 3300 रुपये और मोबाइल फोन बरामद हुए। दोनों ने बताया कि वे महंगे दाम पर गांजा बेचते हैं, जिससे वे अपने खर्च और शौक पूरे करते हैं।

वाराणसी। एएनटीएफ की टीम ने घेराबंदी करके रवींद्रपुरी पुलिया के पास विदेशी गांजा बेचने के लिए मौजूद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। दोनों के पास से 145 ग्राम विदेशी आर्गेनिक गांजा और बिक्री के मिले 3300 रुपये, मोबाइल फोन बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों में आदित्य सिंह मानसपुरम कॉलोनी, महुईसुधरपुर वर्गों शिवपुरी न्यू कालोनी रुस्तमपुर रामगढ़ताल गोरखपुर, वासु केडिया केवल्यधाम कॉलोनी दुर्गाकुंड भेलूपुर के रहने वाले हैं। दोनों ने पूछताछ में बताया कि विदेशी गांजा महंगे कीमत पर बिकता है। गांजा के बिक्री के मिले पैसे से दोनों अपना खर्च और शौक पूरा करते हैं। विदेशी का गांजा का बिक्री दोनों नवयुवकों में करते हैं।
दोनों के खिलाफ लंका थाने में ए एन टीएफ के उपनिरीक्षक कुलदीप शर्मा की शिकायत पर दर्ज करके दोनों को गुरुवार को जेल भेज दिया गया। एएनंटीएफ के उपाधीक्षक राजकुमार त्रिपाठी के निर्देश पर मुखबिर उपनिरीक्षक कुलदीप शर्मा आदित्यनारायण सिंह टीम के साथ घेराबंदी करके आरोपियों को पकड़ा था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


