Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsBeautiful Rasleela of Krishna s Butter Theft Enchants Devotees in Duddhi
श्रीकृष्ण की माखन चोरी लीला देखकर भाव विभोर हुए श्रद्धालु

श्रीकृष्ण की माखन चोरी लीला देखकर भाव विभोर हुए श्रद्धालु

संक्षेप:

Sonbhadra News - दुद्धी, (सोनभद्र)हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा स्थित तहसील परिसर में चल रहे रासलीला के छठवें दिन

Jan 04, 2026 01:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share Share
Follow Us on

दुद्धी, (सोनभद्र)हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा स्थित तहसील परिसर में चल रहे रासलीला के छठवें दिन शनिवार को वृंदावन की रासबिहारी लाल कलाकार मंडली की तरफ से भगवान श्रीकृष्ण की माखन चोरी का सुंदर लीला प्रस्तुत किया गया। भगवान की लीला देखकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। ाहसील परिसर में चल रहे रासलीला का पूजा अर्चना कर भगवान राधा रमण की भव्य आरती की गई। इसके बाद माखन चोर लीला का मनमोहक मंचन प्रारंभ हुआ। जिसमें भगवान श्रीकृष्ण की तरफ से गोकुल में माखन चुराकर गोपियों के साथ रास रचाने और अपनी बाल लीलाओं से सबको आनंदित करने की लीला का ऐसा सजीव चित्रण किया गया, जिससे प्रांगण में बैठे सभी श्रद्धालु भाव-विह्वल हो उठे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कलाकारों ने संवाद, भाव और संगीत के माध्यम से यह संदेश दिया कि भक्ति और सरलता से जीवन के हर संकट पर विजय प्राप्त की जा सकती है और बड़ी सी बड़ी समस्या का निदान किया जा सकता है। रासलीला का प्रसारण वृंदावन के महंत दाऊ दयाल उपाध्याय के नेतृत्व में संचालित किया जा रहा है। मंचन के दौरान कथा व्यास की तरफ से माखन चोर प्रसंग की महिमा, भक्तों की आस्था तथा श्रीकृष्ण की चंचलता, करुणा और संरक्षण भावना पर भी प्रकाश डाला गया। वहीं श्रीरूप कृष्ण शास्त्री अंतरराष्ट्रीय अष्टम कथा वाचक के की तरफ से बताया गया कि जिस प्रकार श्रीकृष्ण ने अपनी लीलाओं से गोकुलवासियों को आनंद मय प्रदान किया, उसी प्रकार भक्ति का आश्रय लेने से जीवन के सारे कष्ट दूर होते हैं। रात्रि 10 बजे तक चले इस धार्मिक आयोजन में माखन चोर लीला के हर प्रसंग पर जय्घोष गूंजता रहा। उत्सव का जोश चरम पर रहा और श्रद्धालुओं ने इसे दिव्य एवं अलौकिक आध्यात्मिक का अनुभव बताया। इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष अनिल कुमार, रामलीला कमेटी अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रहरि, व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरनाथ जायसवाल, आलोक अग्रहरि, संदीप गुप्ता, अमित कुमार सिंह, विष्णु, जितेंद्र आदि रहे।