2040 तक भारत बनेगा हिंदू राष्ट्र-ईश्वर रेड्डी

Jan 19, 2026 09:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share

Sonbhadra News - बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्याएं चिंताजनक हैं। हिमालयन गुरु ईश्वर रेड्डी ने कहा कि 2040 तक भारत हिंदू राष्ट्र बन जाएगा। उनकी 9000 किलोमीटर की पदयात्रा जगत कल्याण और सनातन संस्कृति के उत्थान के लिए है। उन्होंने रामेश्वरम की यात्रा के दौरान म्योरपुर में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया।

2040 तक भारत बनेगा हिंदू राष्ट्र-ईश्वर रेड्डी

म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बांग्लादेश में लगातार हो रही हिंदुओं की हत्याएं अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक हैं। सनातन धर्म सदैव सभी को साथ लेकर चलने की शिक्षा देता है, लेकिन इसके बावजूद हिंदुओं के साथ सदियों से अन्याय होता चला आ रहा है। आज भी कई मुस्लिम देशों में अल्पसंख्यक होने के कारण हिंदुओं पर अत्याचार किए जा रहे हैं। इन्हीं परिस्थितियों के चलते वर्ष 2040 तक भारत के हिंदू राष्ट्र बनने का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा। यह बातें आंध्र प्रदेश के कन्नूर में स्थित आश्रम के संचालक और जगत कल्याण के उद्देश्य से 9000 किलोमीटर की पदयात्रा पर निकले ईश्वर रेड्डी, जिन्हें दुनिया हिमालयन गुरु कहती है ने कही।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वह रविवार को रामेश्वरम की यात्रा के दौरान म्योरपुर पहुंचे। रात्रि विश्रम के दौरान उन्होंने हिंदुस्तान से विशेष बातचीत की। हिमालय गुरु ने कहा कि अब तक वे करीब चार हजार किलोमीटर की पदयात्रा पूरी कर चुके हैं और उनका अंतिम लक्ष्य रामेश्वरम पहुंचना है। उन्होंने कहा कि उनकी यह पदयात्रा किसी व्यक्तिगत उद्देश्य के लिए नहीं, बल्कि संपूर्ण जगत के कल्याण और सनातन संस्कृति के उत्थान के लिए है। गुरु ने बताया कि श्रीसेलम से यात्रा प्रारंभ करने के बाद वे जूनागढ़ (गुजरात) होते हुए काशी विश्वनाथ में दर्शन-पूजन कर सोनभद्र के रास्ते रामेश्वरम के लिए निकले हैं। म्योरपुर पहुंचने पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद हिमालयन गुरु अपने काफिले के साथ रामेश्वरम की ओर प्रस्थान कर गए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।