
17 हजार लोगों को नशा के प्रति किया जागरूक
Sonbhadra News - म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लॉक के गोविंदपुर स्थित सामाजिक संस्थान बनवासी सेवा आश्रम
म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लॉक के गोविंदपुर स्थित सामाजिक संस्थान बनवासी सेवा आश्रम ने माह सितंबर से नवंबर के बीच 17 हजार लोगों को नशामुक्त बनाने के लिए जागरूक किया। इस दौरान लगभग साढ़े चार हजार युवाओं और बुजुर्गों ने नशा मुक्ति का संकल्प किया। नशा मुक्ति और पंचायतों को सशक्त बनाने को लेकर नुक्कड़ नाटक के जरिए जागरूक अभियान चलाया। नुक्कड़ नाटक के संयोजक केवला प्रसाद दुबे ने बताया कि बनवासी सेवा आश्रम सोन नदी के दक्षिण में सभी पांच ब्लॉकों में 1954 से दक्षिणांचल के आदिवासी बाहुल्य गावों में काम कर रहा है। इस बीच नशा की प्रवृति बढ़ने को लेकर आदेश कुमार प्रजाति के नेतृत्व में नुक्कड़ नाटक की प्रशिक्षित टीम ने स्कूल, कस्बा, इंटर कालेज, पंचायत भवनों आदि स्थानों पर लोगों को जागरूक किया।
नुक्कड़ नाटक के जरिए गुटखा, सुरती, पान मसाला, दारू से होने वाले आर्थिक, सामाजिक, स्वास्थ्य के नुकसान से जुड़ी जानकारियों से सुसज्जित नाटक प्रस्तुत किया गया, जो लोगों को बहुत पसंद आने के साथ प्रभावित भी कर रहा है। नुक्कड़ नाटक के अंत में यह भी बताया जा रहा है कि एक गांव में अगर एक हजार की आबादी है और उसमें 50 फीसदी लोग भी किसी न किसी रूप में नशा कर रहे है तो कितना आर्थिक नुकसान पहुंच रहा है। बताया कि अगले सत्र में चोपन, कोन, नगवां, चतरा आदि ब्लॉक क्षेत्र में भी नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को जागरूक किया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




