अपहरण का प्रयास करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Sonbhadra News - दुद्धी में एक डेढ़ वर्षीय बच्चे के अपहरण का प्रयास हुआ। शनिवार की शाम अज्ञात व्यक्ति ने बच्चे को उठाने की कोशिश की, लेकिन एक पड़ोसी महिला ने उसे बचा लिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू की। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी को पकड़ने का प्रयास जारी है।
दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने शनिवार की शाम डेढ़ वर्षीय मासूम के अपहरण का प्रयास करने के आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मासूम के पिता की तहरीर पर की है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुट गई है। दुद्धी कस्बे के रामनगर से शनिवार की शाम लगभग सात बजे अज्ञात व्यक्ति ने डेढ़ वर्षीय मासूम का अपहरण करने का प्रयास किया। हालांकि मासूम के पड़ोस की महिला ने जान पर खेलकर बच्चे को अपहरण करने वाले से छुड़ा लिया। इस मामले में डेढ़ वर्षीय मासूम आनव जायसवाल के पिता रजनीकांत जायसवाल ने दुद्धी कोतवाली में तहरीर दी।
पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपहरण का प्रयास करने वाले आरोपी की तलाश में जुट गई है। उधर घटना के बाद क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। उन्होंने परिवार वालों से घटना के बारे में पूछताछ की और संबंधितों को आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। सीओ राजेश कुमार राय ने बताया कि मासूम के पिता रजनीकांत जायसवाल की तहरीर पर अपहरण का प्रयास करने वाले अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है। शीघ्र ही उसकी पहचान कर उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




