एटीएम बदलकर 75 हजार रूपये की ठगी

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share

Sonbhadra News - सोनभद्र के राबर्ट्सगंज नगर में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी का मामला सामने आया है। दिलीप कुमार ने 28 मार्च को एटीएम से पैसे निकालते समय एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा कार्ड बदलने की शिकायत की है। पीड़ित ने तुरंत बैंक को सूचित किया और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

एटीएम बदलकर 75 हजार रूपये की ठगी

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर में एटीएम बदलकर ठगी करने का मामला सामने आया है। पंजाब नेशनल बैंक के खाताधारक दिलीप कुमार निवासी बहुअरा से अज्ञात युवक ने चालाकी से एटीएम कार्ड बदलकर 75 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित दिलीप कुमार के अनुसार वह 28 मार्च को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की रॉबर्ट्सगंज शाखा के एटीएम से दोपहर 2.10 लाख रुपये निकाल रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति वहां आया और पर्ची निकालने के बहाने उसे दोबारा एटीएम लगाने के लिए कहा। बातों में उलझाकर आरोपी ने खुद मशीन संचालित की, पिन डलवाया और इसी दौरान एटीएम कार्ड बदल दिया। पीड़ित को कुछ ही देर बाद मोबाइल पर 50 हजार और फिर 25 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज मिला।

जब उसने अपना कार्ड देखा तो वह किसी अन्य व्यक्ति के नाम का निकला, तब उसे ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित ने तुरंत बैंक हेल्पलाइन पर कॉल कर एटीएम ब्लॉक कराया और उसी दिन कोतवाली रॉबर्ट्सगंज में सूचना दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।