ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सोनभद्रगांधीजी व शास्त्री जी के विचारों को करें आत्मसात

गांधीजी व शास्त्री जी के विचारों को करें आत्मसात

जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती शुक्रवार को सादे समारोह में सोशल डिस्टेसिंक का पालन करते हुए मनाई गई। जिलाधिकारी एस राज लिंगम ने कलक्टे्रट में...

जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती शुक्रवार को सादे समारोह में सोशल डिस्टेसिंक का पालन करते हुए मनाई गई। जिलाधिकारी एस राज लिंगम ने कलक्टे्रट में...
1/ 5जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती शुक्रवार को सादे समारोह में सोशल डिस्टेसिंक का पालन करते हुए मनाई गई। जिलाधिकारी एस राज लिंगम ने कलक्टे्रट में...
जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती शुक्रवार को सादे समारोह में सोशल डिस्टेसिंक का पालन करते हुए मनाई गई। जिलाधिकारी एस राज लिंगम ने कलक्टे्रट में...
2/ 5जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती शुक्रवार को सादे समारोह में सोशल डिस्टेसिंक का पालन करते हुए मनाई गई। जिलाधिकारी एस राज लिंगम ने कलक्टे्रट में...
जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती शुक्रवार को सादे समारोह में सोशल डिस्टेसिंक का पालन करते हुए मनाई गई। जिलाधिकारी एस राज लिंगम ने कलक्टे्रट में...
3/ 5जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती शुक्रवार को सादे समारोह में सोशल डिस्टेसिंक का पालन करते हुए मनाई गई। जिलाधिकारी एस राज लिंगम ने कलक्टे्रट में...
जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती शुक्रवार को सादे समारोह में सोशल डिस्टेसिंक का पालन करते हुए मनाई गई। जिलाधिकारी एस राज लिंगम ने कलक्टे्रट में...
4/ 5जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती शुक्रवार को सादे समारोह में सोशल डिस्टेसिंक का पालन करते हुए मनाई गई। जिलाधिकारी एस राज लिंगम ने कलक्टे्रट में...
जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती शुक्रवार को सादे समारोह में सोशल डिस्टेसिंक का पालन करते हुए मनाई गई। जिलाधिकारी एस राज लिंगम ने कलक्टे्रट में...
5/ 5जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती शुक्रवार को सादे समारोह में सोशल डिस्टेसिंक का पालन करते हुए मनाई गई। जिलाधिकारी एस राज लिंगम ने कलक्टे्रट में...
हिन्दुस्तान टीम,सोनभद्रFri, 02 Oct 2020 11:32 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती शुक्रवार को सादे समारोह में सोशल डिस्टेसिंक का पालन करते हुए मनाई गई। जिलाधिकारी एस राज लिंगम ने कलक्टे्रट में गांधीजी व शास्त्रीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया तथा उनके बताए मार्गों पर चलने का संकल्प दिलाया। वहीं सफाई अभियान चलाकर गांधीजी के विचारों को आत्मसात करने पर बल दिया। इसके साथ ही राजनीतिक दलों, परियोजनाओं और विद्यालयों में भी शुक्रवार को गांधीजी व शास्त्रीजी की जयंती समारोह पूर्वक सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए मनाई गई।

जिलाधिकारी एस राज लिंगम ने कलक्टे्रट में गांधीजी और शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान डीएम श्री लिंगम ने गॉधी जी के स्वच्छता के विचारों को आत्मसात करने के लिए व्यक्तिगत सफाई के साथ ही सामुदायिक सफाई के साथ ही सादा जीवन उच्च विचार पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आह्वान किया कि वे जिस पद पर जहां कार्यरत हैं पूरी तत्परता के साथ कोविड-19 के संक्रमण से बचते हुए अपने कार्योेंं को करते रहें। इस मौके पर एडीएम योगेन्द्र बहादुर सिंह, डिप्टी कलेक्टर सुशील कुमार यादव, जिला अभिहित अधिकारी संजय सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ अमरेन्द्र कुमार पौत्स्यायन, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह पटेल, एआरओ रिपुदमन, रूपेश्वर तिवारी आदि मौजूद रहे। वहीं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर_ शास्त्री की जयंती पर पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने पुलिस लाइन चुर्क में दोनों महारुपुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने उनके आदर्शों-विचारों का अनुसरण कर उस पर चलने की शपथ ली। इसके बाद एसपी ने वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्षा डॉ. आकांक्षा गुप्ता एवं अन्य सदस्यों के साथ मिलकर पुलिस लाइन चुर्क में स्थित चिल्ड्रेन पार्क की साफ-सफाई की। इस मौके पर एएसपी मुख्यालय ओपी सिंह के साथ ही अन्य पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे। नगर पालिका परिषद सोनभद्र कार्यालय परिसर शुक्रवार को चेयरमैन वीरेन्द्र कुमार जायसवाल ने गांधी जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान उन्होंने उनके आदशेरं पर चलने का संकल्प लिया। बताया कि गांधीजी को हम लोग बचपन से ही हमने किताबों में महात्मा गांधी की महानता और आदर्श विचारों के बारे में पढ़ा और सुना हैं जिसका सही अमल करके हम बेशक एक अच्छा इंसान बन सकते हैं। इस मौके पर डीपीएम नीरज कुमार, अभिषेक गुप्ता, गप्पू जायसवाल, अमन वर्मा, आशीष कुमार, संत कुमार, मनीष मिश्रा, संतोष शुक्ला, सुनील सिंह आदि मौजूद रहे। केसरिया हिन्दू वाहिनी ने भी गांधीजी और शास्त्री जी की जयंती मनाया। इस मौके पर जिला सह प्रभारी राजीव शुक्ला, जिला अध्यक्ष धीरज मिश्रा, जिला सचिव मुरली कुमार, राजेश सिंह, मनमोहन श्रीवास्तव, ओम प्रकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे। वहीं उत्सव ट्रस्ट के तत्वाधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती परमहंस भवन वार्ड नंबर तीन विकास नगर रॉबर्ट्सगंज में मनाई गई। इस मौके पर ट्रस्टी आशीष पाठक एडवोकेट, निदेशक रवि प्रकाश त्रिपाठी, सुनील चौबे, मोहर देव पांडेय, विनोद शुक्ला, नीरज सिंह, अंश कुमार आदि मौजूद रहे। संत जेवियर्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भी महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। प्रबन्धक फादर लेन्सी डीकून्हा ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य फादर आल्बर्ट प्रवीण लोबो, प्रधानाध्यापिका सिस्टर अगाथा लकड़ा, राकेश द्विवेदी, रामेश्वर नाथ धर, जगदम्बा प्रसाद, शिवनाथ सिंह, प्रदीप कुमार चौबे, पूनम सिंह, अनीता कुशवाहा, शकिला जैदी, वन्दना सिंह, दीपिका शर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं वामदलों ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्रीजी के जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद धरना एवं सभा किया गया। इस दौरान हाथरस बलारामपुर और जिले के सिरसिया ठकुराई में 16 सितंबर को नाबालिक लड़की सीमा कोल के साथ हुए गैंगरेप और जघन्य हत्या की उच्च स्तरीय सीबीसीआईडी जांच कराने और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने और घटना में लीपापोती करने वाले कर्मा थानाध्यक्ष व पोस्टमार्टम में रिपोर्ट बिगाड़ने वाले डॉक्टर को बर्खास्त करने की मांग किया गया। इस मौके पर आरके शर्मा, प्रेम नाथ, शंकर कोल, पुरुषोत्तम, रामरक्षा एडवोकेट, अनिल मौर्य, विजय पाल रावत, अशोक कुमार कनौजिया, मो. हनीफ, बाबूलाल भारती, अमित श्रीवास्तव, उदय, दिनेश्वर वर्मा, संतोष पटेल, तमेश्वर तिवारी, मो. कलीम आदि मौजूद रहे।

गोविन्दपुर प्रतिनिधि के अनुसार गांधीजी के 151वीं जयंती पर बनवासी सेवा आश्रम, ग्राम प्रधान तथा आश्रम मोड़ व्यापार मंडल ने सर्व धर्म प्रार्थनाके साथ श्रमदान किया। प्रबंधक विमल सिंह, ग्राम प्रधान दिनेश जायसवाल के नेतृत्व में सुबह आश्रम मोड़, पंतजी की मू्ति्तत पर श्रमदान कर सफाई की गई और झाड़ू लगाया गया। इस दौरान शुभा प्रेम, जगत अग्रहरि, बबलू, गोविंन्द, लाल बहादुर, इमाम बक्स, विष्णु, अंकित, अमन विश्वकर्मा, भूमिका, सपना, अभिषेक अनुग्रह, दिवाकर, लालमन, नीरा, मुकेश आदि मौजूद रहे। ग्राम निर्माण के संयोजक केवला प्रसाद ने कहा कि आज पूरी दुनिया गांधी के सास्वत जीवन और उनके बिचारो को समझने लगी है। कहा कि भारत कृषि प्रधान, किसानों का देश है। गांव को सशक्त बनाने से ही ग्राम स्वराज्य का सपना पूरा होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें