Sonbhadra News: भाई-बहन समेत चार पर मारपीट का केस दर्ज

हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Follow us on Google News
share

Sonbhadra News: शक्तिनगर में पुरानी रंजिश के कारण एक दुकान पर लाठी-डंडों से हमला करने के आरोप में चार व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों में दो भाई-बहन शामिल हैं। राकेश कुमार गुप्ता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Sonbhadra News: भाई-बहन समेत चार पर मारपीट का केस दर्ज

Sonbhadra News: शक्तिनगर। पुरानी रंजिश को लेकर दुकान पर पहुंचकर लाठी-डंडे से हमला करने के आरोप में शक्तिनगर पुलिस ने भाई-बहन समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। राजकिशन सेल्स के समीप रहने वाले राकेश कुमार गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने मोतीलाल, सोनू कुमार गुप्ता, कुसुम गुप्ता और सुमन पुत्र स्व. दीनानाथ के खिलाफ मारपीट, चोट पहुंचाने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर में राकेश ने बताया कि चार सितंबर की शाम करीब चार बजे पुरानी रंजिश को लेकर उक्त लोग उसकी दुकान पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से हमला कर दिया।

हमले में उसके सिर पर गंभीर चोट आई। पुलिस ने चारों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsसोनभद्रSonbhadra News: भाई-बहन समेत चार पर मारपीट का केस दर्ज