टीम सेटर्स ने अटैकर्स को 3-1 से हराया

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share

Sonbhadra News - अनपरा सोनभद्र में रविवार को अनपरा प्रो वॉलीबॉल लीग संस्करण -8 का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि इं अजय कुमार कटियार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उद्घाटन किया। पहले मैच में टीम सेटर्स ने टीम अटैकर्स को 3-1 से हराया। प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों की टीमें भाग ले रही हैं।

टीम सेटर्स ने अटैकर्स को 3-1 से हराया

अनपरा सोनभद्र। ऑपरेटिंग क्लब अनपरा में रविवार को अनपरा प्रो वॉलीबॉल लीग संस्करण -8 का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक इं अजय कुमार कटियार, विशिष्ट अतिथि इं दूध नाथ (मुख्य अभियंता अ ताप), इं एसपी यादव (महाप्रबंधक द ताप ),इं निशीथ शर्मा (महाप्रबंधक सिविल ) ने खिलाड़ियों से परिचय हासिल कर फीता काट कर किया। उद्दघाटन मैच में टीम सेटर्स ने टीम अटैकर्स को 3-1 से हरा कर शानदार शुरूआत की। पहला गेम 19-25 से हारने के बाद सेटर्स ने वापसी करते हुए 25-19, 25-21,25-23 शिकस्त दे मैच जीत लिया।अनपरा स्पोर्टिंग क्लब के बैनर तले आयोजित प्रतियोगिता में अनपरा,डिबूलगंज, बीना,बीजपुर,शक्तिनगर,खड़िया ककरी, रेणुसागर समेत निकटवर्ती क्षेत्रों की टीमे भाग ले रही है।

सोनभद्र वॉलीबॉल संघ के सचिव सुरेश चंद्र मिश्र ने बताया कि स्पोर्टिंग क्लब अनपरा द्वारा विगत सात वर्षों से प्रतियोगिता करायी जा रही है। प्रतियोगिता मे इं धीरेन्द्र चौबे की टीम स्पाइकर्स ,इं अदालत वर्मा की टीम सेटर्स,इं बीआर पटेल की टीम अटैकर्स,इं एसके रजक की टीम डिफेंडर्स, इं अनिरुद्ध सिंह की टीम ब्लॉकर्स भाग ली हैं।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।