अनपरा बिजलीघर की तीसरी इकाई चालू
Sonbhadra News - अनपरा बिजलीघर की 210 मेगावाट की तीसरी इकाई को 8 अप्रैल को चालू किया गया। सभी सात इकाइयों से उत्पादन शुरू हो गया। बारिश और आंधी के कारण बिजली की मांग में गिरावट आई है, जिससे 3040 मेगावाट की 16 इकाइयाँ बंद कर दी गई हैं।

अनपरा,संवाददाता। उत्पादन निगम के अनपरा बिजलीघर की बीते दो अप्रैल को तकनीकी कारणों से बंद चल रही 210 मेगावाट की तीसरी इकाई को बुधवार आठ अप्रैल तड़के चालू कर लिया गया है। इस इकाई के सिंक्रोनाइज होते ही एक बार फिर अनपरा बिजलीघर से लगभग पूर्ण क्षमता से सभी सातों इकाइयों से उत्पादन शुरू हो गया। इस बीच बारिश-आंधी के कारण बिजली की मांग में भारी गिरावट देखने को मिली। यूपीएसएलडीसी के मुताबिक मांग कम होने के कारण 3040 मेगावाट की कुल 16 इकाइयों को बंद करा दिया गया है। हरदुआगंज बिजलीघर की 1270 मेगावाट की सभी चारों इकाइयों को बंद करा दिया गया है।
इसके अलावा जवाहरपुर की 1320 मेगावाट की दोनों,बजाज की 450 मेगावाट की सभी दस इकाइयां बंद करा दी गयी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


