Sonbhadra News: प्रेमी संग शादी की जिद में टावर पर चढ़ी युवती

हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share

Sonbhadra News: अनपरा कालोनी शापिंग सेंटर स्थित बीएसएनएल टॉवर पर घंटो हंगामा र पर घंटो हंगामा साढ़े तीन घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा,भारी

Sonbhadra News: प्रेमी संग शादी की जिद में टावर पर चढ़ी युवती

शादी की जिद में टॉवर पर चढ़ी युवती

Sonbhadra News:

अनपरा,संवाददाता। गैर सम्प्रदाय के प्रेमी संग शादी की जिद पर अड़ी 19 वर्षीय युवती सोमवार अपरान्ह अनपरा कालोनी शापिंग सेंटर के समीप बने बीएसएनएल टॉवर पर चढ़ गयी। शापिंग सेंटर पहुंचे ग्राहको व दुकानदारों ने उसके टॉवर पर चढ़ते ही सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अनपरा राजेश जी चौबे मय पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे और उस युवती से नीचे उतर कर आने का अनुरोध लाउडस्पीकर से किया लेकिन उसने नही सुनी तो परिजनों को बुलाया गया। करीब साढ़े तीन घंटे तक चले प्रयास के बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया। इस दौरान भारी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्र हो गयी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीना बस स्टैंड निवासी उक्त 19 वर्षीय युवती का रेणुसागर कोल गेट निवासी दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवती उससे शादी करना चाहती है जिसका परिजन विरोध कर रहे है। मामला तब भड़का जब पिछले एक सप्ताह से वह शादी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी तो उसकी शादी अन्यत्र करने की धमकी परिजनों ने दे दी। सोमवार की अपराह्न करीब 12 बजे युवती टावर पर चढ़ गई। युवती की मां और बहन के साथ गांव के प्रधान कमलेश सिंह ऊर्फ पप्पू सिंह भी मौके पर पहुंचे और लाउडस्पीकर के माध्यम से उससे लगातार नीचे उतरने की अपील करते रहे लेकिन युवती प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी रही। काफी समझाने-बुझाने के बाद वह नीचे उतरी, जिसके बाद पुलिस उसे थाने ले गई। पुलिस युवती और उसके प्रेमी से बातचीत कर मामले को सुलझाने में जुटी हुई है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦युवती टॉवर पर क्यों चढ़ी थी?−
वह दूसरे समुदाय के अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी और परिजन इस शादी का विरोध कर रहे थे।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsसोनभद्रSonbhadra News: प्रेमी संग शादी की जिद में टावर पर चढ़ी युवती