खेलकूद हमें अनुशासित रहना सिखाता है:शिव शंकर
Sonbhadra News - अटल आवासीय विद्यालय गुरुमुरा में तीन दिवसीय वार्षिक एथेलिट मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिड़ला कार्बन रेणुकूट के यूनिट हेड शिव शंकर सिंह ने छात्रों को खेल के महत्व के बारे में बताया। इस मौके पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया और उत्कृष्ट छात्रों को सम्मानित किया गया।
डाला, हिन्दुस्तान संवाद। अटल आवासीय विद्यालय गुरुमुरा में सोमवार को वार्षिक तीन दिवसीय एथेलिट मीट का आयोजन प्रधानाचार्य विनोद मंडल की अध्यक्षता में बिड़ला कार्बन रेणुकूट के सीएसआर की तरफ से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिड़ला कार्बन रेणुकूट यूनिट हेड शिव शंकर सिंह रहे। मुख्य अतिथि ने अटल आवासीय विद्यालय के बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आपका खेल देखकर मुझे अपने छात्र जीवन के खेल का पूर्ण चलचित्र सामने आ गया है। कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का आवास होता है। खेलकूद मनोरंजन का साधन नहीं है, हमें अनुशासित रहना हमें खेलकूद से सीखना चाहिए।
पूरे देश में शिक्षा का बढावा दिया जाना चाहिए। प्राइमरी स्तर तक अनुशासन उनके जीवन में हरदम कार्य करता है। बिड़ला कार्बन रेणुकूट एच आर हेड जीवन सिंह बोरा ने बताया कि वर्ष 2023 से अटल आवासीय विद्यालय को गोद लिया गया था। समय-समय पर विद्यालय में एजूकेशन कीट, कंबल, स्वेटर समेत अन्य आवश्यक सामग्रियों को दिया जाता है। सोमवार को दो चरणों में छात्र छात्राओं के बीच सौ- दो सौ मीटर रेस, रिले रेस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में योगा में जिला स्तरीय नाम रोशन करने वाले छात्र छात्राओं व विद्यालय के गुड गवर्नेंस का पालन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर बिड़ला कार्बन रेणुकूट के सीएसआर प्रमुख निवेदिता मुखर्जी, उप प्रधानाचार्य जाकिर हुसैन,अध्यापक ज्ञान मूर्ति मिश्र, साहब सिंह, डा. एल के ठाकुर, खेल शिक्षक टीके नंदी, खेल शिक्षिका माधुरी सिन्हा, संगीत शिक्षिका इन्द्रा मिश्र,सुरेन्द्र प्रसाद,शशिकांत उपाध्याय आदि रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




