बाउली और कूप निर्माण में अनियमितता को लेकर किया प्रदर्शन
Sonbhadra News - म्योरपुर विकास खंड के जरहा न्याय पंचायत में लघु सिंचाई विभाग द्वारा बनाए जा रहे कूप, छलका और बाउली में भारी अनियमितता का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से जांच कराने और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि अवैध खनन कर घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है।
बीजपुर,हिन्दुस्तान संवाद। म्योरपुर विकास खंड के जरहा न्याय पंचायत में लघु सिंचाई विभाग से बन रहे कूप, छलका और बाउली में भारी अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी से जांच कराकर संबंधित कार्यदाई संस्था व साइड कार्य की निगरानी कर रहे अधिकारियों पर कार्यवाही किए जाने की मांग की। ग्रामीण सोमारू, जय करण सिंह, राम स्वरूप, सियाराम, शंभू नाथ ने बताया कि सरकार ग्रामीणों के हित के लिए न्याय पंचायत जरहा के विभिन्न ग्राम पंचायतों में कुआं, छलका, बाउली का निर्माण लाखों रुपये खर्च कर बनवा रही है। संबंधितों कार्यों में भ्रष्टाचार किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि स्थानीय नदियों से अवैध खनन कर धड़ल्ले से बालू, बोल्डर, घटिया सीमेंट का प्रयोग कर मानक के विपरीत कार्य करवाया जा रहा हैं।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर उल्टे धमकी दी जाती हैं। कहा कि साइड कार्य देख रहे विभागीय अधिकारी, ठेकेदार मौके पर कभी नहीं दिखाई देते हैं। स्थानीय पेटी ठेकेदार की तरफ से अधिक लाभ लेने के चक्कर में स्थानीय नदियों का बालू बोल्डर और मानक के विपरीत सीमेंट का प्रयोग कर घटिया कार्य कराया जा रहा हैं। ग्राम सभा राजमिलान के टोला बिछियारी में बन रहे बंधे में भारी अनियमितता बरती जा रही हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से जांच कराकर सख्त कार्यवाही किए जाने की मांग की है। इस संबंध में लघु सिंचाई विभाग के एक्सईएन पीके सिंह से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि शिकायत मिली है, जांच कराकर कार्यवाही की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


