अनपरा की 210 मेगावाट की दूसरी इकाई चालू
बिजलीघर की सभी सातों इकाइयां उत्पादनरत दनरत तकनीकी खराबी से 26 मई को हुई थी बंद अनपरा,संवाददाता। 2630

अनपरा,संवाददाता। 2630 मेगावाट क्षमता के अनपरा बिजलीघर की सभी सातों इकाइयों से उत्पादन शुरू हो गया है। बिजलीघर की बीते 26 मई को तकनीकी कारणों से बंद की गयी 210 मेगावाट क्षमता की दूसरी इकाई को शनिवार सुबह लाइटअप किया गया जिसे 12:58 पर सफलता पूर्वक सिंक्रोनाइज कर लिया गया है। प्रबन्धन के मुताबिक देर शाम तक इससे पूर्ण क्षमता से उत्पादन होने लगा है। इसी के साथ प्रदेश को सर्वाधिक सस्ती बिजली देने वाले इस बिजलीघर की सभी सातों इकाइयां चालू हो गयी है। इस बीच पारीछा बिजलीघर की 28 मई 220 केवी की पारेषण लाइन में जर्क के कारण बंद हुई 250 मेगावाट की छठवीं इकाई को भी रविवार 31 मई की सुबह 04:08 पर सिंक्रोनाइज कर लिया गया।
दोपहर तक यह इकाई भी चालू हो गयी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


