पात्रों तक लाभ न पहुंचा तो होगी कार्रवाई

पात्रों तक लाभ न पहुंचा तो होगी कार्रवाई

संक्षेप:

Sonbhadra News - राबर्ट्सगंज विकास खंड में ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत ने खंड विकास अधिकारी लालजी शुक्ला के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन और पात्रों तक लाभ पहुंचाने पर जोर दिया गया। लापरवाही के मामलों में सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग और सत्यापन के निर्देश दिए गए।

Dec 10, 2025 09:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share

सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज विकास खंड में बुधवार को ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत ने खंड विकास अधिकारी लालजी शुक्ला के साथ चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने तथा उनका लाभ वास्तविक पात्रों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत ने कहा कि सरकार की मंशा है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है और पात्रों तक योजनाओं का लाभ नहीं पहुंचता है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे फील्ड में जाकर कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग कर पात्र लाभार्थियों की सूची का सत्यापन करें और योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता व समयबद्धता सुनिश्चित करें। बैठक के अंत में विकास कार्यों को तेज करने और ग्रामीण स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी से समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया। इस मौके पर अधिकारियों ने विकास कार्यों की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया और प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत किया। बैठक में एडीओ पंचायत राधेश्याम यादव, बड़े बाबू ओमप्रकाश सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारी मौजूद रहे।