ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सोनभद्रपत्नी से विवाद के बाद पति ने खाया विषाक्त पदार्थ, मौत

पत्नी से विवाद के बाद पति ने खाया विषाक्त पदार्थ, मौत

विण्ढमगंज थाना क्षेत्र के जोरुखाड़ गांव में बुधवार को पत्नी से विवाद के बाद पति ने विषाक्त पदार्थ निगल लिया। इससे उसकी मौत हो गयी। सूचना के बाद भी 108 नंबर एम्बुलेंस सेवा नहीं पहुंची, जिससे ग्रामीणों...

पत्नी से विवाद के बाद पति ने खाया विषाक्त पदार्थ, मौत
हिन्दुस्तान संवाद,महुलीWed, 17 Apr 2019 08:33 PM
ऐप पर पढ़ें

विण्ढमगंज थाना क्षेत्र के जोरुखाड़ गांव में बुधवार को पत्नी से विवाद के बाद पति ने विषाक्त पदार्थ निगल लिया। इससे उसकी मौत हो गयी। सूचना के बाद भी 108 नंबर एम्बुलेंस सेवा नहीं पहुंची, जिससे ग्रामीणों में रोष है। 

जानकारी के अनुसार झारखण्ड के नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र के पाल्हे गांव निवासी 30 वर्षीय छोटन पिछले लगभग पांच सालों से विण्ढमगंज थाना के जोरुखाड़ गांव में अपने रिश्तेदारी में जमीन खरीदकर अपना घर मकान बनाकर अपनी मां व पत्नी बच्चों के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि बुधवार की दोपहर लगभग 12 बजे किसी बात को लेकर पत्नी से उसका विवाद हो गया। दोनों आपस में झगड़ने लगे। विवाद के कुछ ही देर बाद  छोटन ने घर में रखा विषाक्त पदार्थन निगल लिया।

तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने 108 नंबर एम्बुलेंस को सूचित किया। लेकिन, जब काफी देर तक एम्बुलेंस नही आई तो आस-पास के ग्रामीणों ने प्राइवेट वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले गए।  जहां देखते ही डाक्टर ने छोटन को मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दिए बगैर ही परिजन शव का अंतिम संस्कार कर दिए। विण्ढमगंज थाने की पुलिस का कहना है कि घटना के संबंध में उसे जानकारी नहीं है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें