आदिवासियों को जनसंख्या के हिसाब से दिया जाए आरक्षण
Sonbhadra News - म्योरपुर में आदिवासी महासभा की बैठक हुई, जिसमें गोंडवाना महासभा के अध्यक्ष उमाशंकर सिंह की अध्यक्षता में 21 प्रतिशत आरक्षण की मांग की गई। बैठक में आदिवासियों की जनसंख्या के अनुसार आरक्षण दिलाने, पंचायत चुनावों में आरक्षण की मांग और सरकारी नौकरियों में आरक्षण की आवश्यकता पर चर्चा की गई।

म्योरपुर,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय विकास खंड के कस्बा स्थित शिवमंदिर के पास स्थित शादी भवन में रविवार को आदिवासी महासभा के 6 समूह के अध्यक्षों और पदाधिकारियों की बैठक गोंडवाना महासभा के उमाशंकर सिंह के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । बैठक में जिले भर के गोंडवाना,पनिका, चेरो, खरवार, पठारी, भुइयां, अगरिया महासभा के लोगों ने 21 प्रतिशत आरक्षण दिलाने की मांगों पर चर्चा की गयी। बैठक में मूलत तीन मांगे रखी गई। उन्होंने बताया कि जिले में आदिवासियों की जनसंख्या 21 प्रतिशत है और जनसंख्या के हिसाब से सरकार के माध्यम से हम लोगों को आरक्षण का लाभ नहीं दिया जा रहा है।
मरकाम ने सरकार से पंचायत चुनाव में आदिवासियों को जनसंख्या के हिसाब से आरक्षण दिए जाने की मांग की। वहीं जनपद के आदिवासी समाज के लोगों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण की मांग की गई। जबिक शिक्षा के क्षेत्र में आरक्षण दिए जाने की मांग की है। मरकाम ने बताया कि सोनभद्र में आदिवासियों की जनसंख्या अन्य जिलों से बहुतायत है और हम लोगों को आरक्षण का लाभ जनसंख्या के हिसाब से नहीं मिल पा रहा है। इससे पूरी तरह से आरक्षण का लाभ हम लोगों को नहीं मिल पा रहा है। इसके चलते हर क्षेत्र में हम लोगों परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महासभा के लोगों ने शासन स्तर से मांगों पर ध्यान न दिये जाने के बाद न्यायालय जाने की रणनीति पर भी चर्चा की गयी। इस पर सभी महासभा के लोगों ने अपनी सहमति जताते हुए इसका समर्थन किया। इस मौके पर रमाशंकर सिंह आयाम, अशोक सिंह खरवार, जिला उपाध्यक्ष अमर सिंह खरवार, सदावृक्ष खरवार, कृपाशंकर पनिका, अशर्फी सिंह परस्ते, देवशाह उरेती, मानरुप सिंह पोया, चंद्रिका पोया, जगनारायण ओरकरा, रामप्रसाद पनिका आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



