एकाग्रता सफलता की महत्वपूर्ण कुंजी-आरपी सिंह

एकाग्रता सफलता की महत्वपूर्ण कुंजी-आरपी सिंह

संक्षेप:

Sonbhadra News - आदित्य बिड़ला इण्टरमीडिएट कॉलेज, रेणुसागर का 48वां वार्षिकोत्सव 'धर्मोः ज्योर्तिमयः' धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि आर. पी. सिंह ने बच्चों को सफलता के लिए मेहनत और एकाग्रता का महत्व बताया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भारतीय परंपरा को प्रदर्शित किया और मेधावी छात्रों एवं शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

Dec 11, 2025 05:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share

अनपरा,संवाददाता। आदित्य बिड़ला इण्टरमीडिएट कॉलेज, रेणुसागर का 48वां वार्षिकोत्सव ‘धर्मोः ज्योर्तिमयः’ थीम पर रेणुसागर-प्रेक्षागृह में धूमधाम से मनाया गया। शुभारम्भ मुख्य अतिथि आर. पी. सिंह हिंडालको रेणुपावर संस्थान प्रमुख व दिशिता महिला मंडल रेनुसागर की इंदु सिंह, विशिष्ट अतिथि हेड मानव संसाधन एवं विद्यालय प्रबन्धक आशीष पाण्डेय द्वारा संयुक्त रुप से दीपप्रज्वलन के साथ हुआ। प्रधानाचार्य डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत व वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया । मुख्य अतिथि आर. पी. सिंह ने बच्चों को सफलता का मंत्र दिया कि खुद से वादा, मेहनत ज़्यादा और मजबूत इरादा से ही लक्ष्य की प्राप्ति होगी ।उन्होंने एकाग्रता को सफलता की सबसे महत्वपूर्ण कुंजी बताया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आग्रह किया कि वे हिन्दी बोलने में संकोच न करें अंग्रेजी अंतरराष्ट्रीय भाषा है, सीखना ज़रूरी है, पर हमारी मातृभाषा हिन्दी का गौरव सदैव सर्वोपरि है। वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। सुरक्षा संदेश से युक्त ‘सेफ्टी ज़रूरी है’ नाटक, ‘समुद्र मंथन एवं मोहिनी नृत्य’, ‘गांगावतरण एवं शिव-नृत्य’, ‘मेरे घर राम आए हैं एवं हनुमान लीला’, ‘श्रीकृष्ण लीला’ तथा वीर लोरिक जैसे नृत्य-नाट्यों ने भारतीय परंपरा, कला एवं अध्यात्म को भव्य रूप में प्रस्तुत किया। अंतिम प्रस्तुति नारी सशक्तीकरण पर आधारित थी, जिसने महिलाओं की शक्ति, संघर्ष एवं समाज में महत्त्वपूर्ण भूमिका का प्रभावी चित्रण किया। मेधावी विद्यार्थियों, उत्कृष्ट शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कार्यालय कर्मियों को उनके समर्पित योगदान और उपलब्धियों हेतु सम्मानित किया गया।