विरोध करने पहुंचे काग्रेंसियों का पुलिस ने रोका
Sonbhadra News - सिंगरौली के बासी बेरदह जंगल में अडानी समूह द्वारा धिरौली कोल ब्लॉक के लिए वृक्षों की कटाई का विरोध बढ़ रहा है। कांग्रेस पार्टी और आदिवासी बैगा समुदाय ने इस कटाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को रोक दिया, जिसके बाद उन्होंने धरना दिया। आरोप है कि प्रशासन कंपनी के दबाव में काम कर रहा है।

अनपरा /सिंगरौली। संवाददाता। सिंगरौली के बासी बेरदह जंगल में धिरौली कोल ब्लॉक को लेकर अडानी समूह द्वारा करायी जा रही वृक्षों की कटाई का विरोध तेजी पकड़ रहा है। आदिवासियों विशेषकर बैगा समुदायों के विरोध में अब मध्य प्रदेश कांग्रेस पूरी तरह शामिल हो गयी है। बुधवार को जंगल में हालात जानने को पहुंची मप्र के कांग्रेस नेताओं की टीम को पुलिस ने जबरिया रोक दिया जिससे नाखुश कांग्रेस नेताओं ने वहीं धरना शुरू कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन, पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल, पूर्व उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे, पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष हिना कांवरे, झाबुआ विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया, राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह, डिंडोरी विधायक ओमकार सिंह मरकाम और पूर्व नेता प्रतिपक्ष बाला बच्चन सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुबह ही वासी बेरदह पहुंच गये।
कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि उनका उद्देश्य पर्यावरणीय नियमों की अनदेखी कर हो रही वृक्षों की कटाई से स्थानीय ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू होना था लेकिन सिंगरौली पुलिस प्रशासन ने भारी फोर्स तैनात कर कांग्रेस नेताओं को आगे बढ़ने से रोक दिया।प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पुलिस अधिकारियों से बात करने की कोशिश की, लेकिन वरिष्ठ नेताओं की बात नहीं सुनी गई तो विरोध में कांग्रेस नेताओं ने गेट पर ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि प्रशासन कंपनी के दबाव में कार्यकर रहा है । इस दौरान एडिशनल एसपी के नेतृत्व में भारी फ़ोर्स मौजूद रहा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


