
कार्य में लापरवाही पर 61 बीएलओ के खिलाफ कार्यवाही का निर्देश
Sonbhadra News - सोनभद्र, संवाददाता। अपर जिलाधिकारी(वि./रा.) वागीश कुमार शुक्ला ने शनिवार की शामकलक्ट्रेट परिसर में
सोनभद्र, संवाददाता। अपर जिलाधिकारी(वि./रा.) वागीश कुमार शुक्ला ने शनिवार की शामकलक्ट्रेट परिसर में अपने कार्यालय में विधान सभा क्षेत्र राबर्ट्सगंज और घोरावल में तैनात कुछ बीएलओ की तरफ से अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन ठीक ढंग से न करने पर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक किये। इस दौरान कार्य में लापरवाही बरतने वाले 61 बीएलओ के खिलाफ कार्यवाही का निर्देश दिया। एडीएम ने कहा कि राबर्ट्सगंज विधान सभा क्षेत्र के 26 तथा घोरावल विधान सभा क्षेत्र के 35 बीएलओ की तरफ से कार्य नहीं किया जा रहा है, जिस पर विभागीय कार्यवाही के निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि विधान सभा घोरावल व राबर्ट्सगंज के बीएलओ जिनके तरफ से कार्य में लापरवाही की जा रही है के साथ ही संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में 27 अक्टूबर को बैठक की गयी है।

जिसमें सभी की उपस्थिति अनिवार्य की गयी है। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग के कर्मचारी जो बीएलओ के रूप में तैनात हैं, उनको बैठक में उपस्थिति सुनिश्चित करायी जाये। एडीएम ने बीएलओ को निर्देशित करते हुए कहा कि वह अपनी ईपीक नम्बर जमा कर दें, जिससे उनका आई कार्ड बनाया जा सकें। उन्होंने कहा कि जिन बीएलओ की तरफ से कार्य करने से मना किया जाता है तो लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1950 की धारा-32 के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करते हुए विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। इस मौके पर तहसीलदार राबर्ट्सगंज अमित कुमार, तहसीलदार घोरावल, सहायक निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह पटेल आदि रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




